हेल्थ

क्या आपको भी परेशान करता है सर्वाइकल पेन? तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, मिनटों में मिलेगी दर्द से राहत

Ayurvedic Remedies For Cervical Pain: अगर आपको भी सर्वाइकल की समस्या है और इसके कारण आपको काफी गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है, तो इन सरल आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आप दर्द से जल्द राहत पा सकते हैं। इस लेख में जानें सर्वाइकल से राहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय।

Image

Ayurvedic Tips To Cure Cervical Pain

Photo : Shutterstock.com

Ayurvedic Remedies For Cervical Pain: सर्वाइकल एक गंभीर और बहुत ही दर्दनाक स्थिति है। यह समस्या उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है, जिनका पॉश्चर खराब होता है। जो लोग डेस्क जॉब करते हैं, तकिया ऊंचा तकिया लगाकर सोते हैं या गलत पॉजीशन में बैठते-उठते हैं, उन लोगों में खराब पॉश्चर के कारण सर्वाइकल यानी रीढ़ के ऊपर स्थित हड्डी खिसक जाती है और इनमें स्पेस बन जाता है। ऐसा होने की वजह से व्यक्ति को गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। यह गर्दन से लेकर कंधे, सिर और कमर में अधिक देखने को मिलता है। इसके कारण लोगों का उठने, बैठने और लेटने से लेकर चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में आमतौर यह सलाह दी जाती है कि सर्वाइकल से पीड़ित व्यक्ति को हमेशा डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके उपचार के लिए आमतौर पर दवाओं के साथ-साथ फिजियोथैरेपी की भी आवश्यकता होती है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को उपचार के दौरान बीच-बीच में सर्वाइकल का दर्द काफी परेशान करता है, तो ऐसे में दर्द से राहत के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ सर्वाइकल दर्द से राहत के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय शेयर कर रहे हैं।

सर्वाइकल से राहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Tips To Cure Cervical Pain In Hindi

तेल से मालिश करें

तेल को हल्का गुनगुना गर्म कर लें। उसके बाद इससे सर्वाइकल वाले हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए मसाज करें। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव न डालें। मालिश के लिए आप सरसों, अरंडी या नीलगिरी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

योग करें

योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। यह सर्वाइकल दर्द से राहत प्रदान करने में मदद करता है।

त्रिफला लें

यह तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है। इसका सेवन करने से आपको शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने और दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है। आप गर्म दूध के साथ कर सकते हैं।

हल्दी का सेवन करें

हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करती है, जो सूजन कम करने और दर्द से राहत प्रदान करने में मदद करते हैं। आप इसके लिए हल्दी वाला दूध पी सकते हैं या हल्दी और अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

सर्वाइकल से राहत के लिए हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का अभ्यास किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए फिजियोथेरेपिस्ट या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article