हेल्थ

Ayurved Tips: डिनर में इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन, जानिए इस पर क्या कहता है आयुर्वेद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 04:49 PM IST

Ayurvedic tips for dinner: रात का भोजन वजन बढ़ाने और घटाने से लेकर मेटाबॉलिज्म को सुधारने में बेहद अहम होता है। आयुर्वेद के मुताबिक रात के खाने में कुछ चीजों का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। जानिए क्या हैं ये चीजें, जिसे डिनर में खाने से मना करता है आयुर्वेद।

Image

Ayurvedic Tips

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुर्वेद में बताए हैं स्वस्थय रहने के कुछ उपाय।
  • रात को डिनर में कुछ चीजों का करना चाहिए परहेज
  • डिनर में कुछ फूड्स के कारण पाचन क्रिया को पहुंचता है नुकसान।

Ayurvedic Tips for Dinner: आयुर्वेद चिकित्सा की सबसे पुरानी पद्धति मानी जाती है। इसमें खाने-पीने से जुड़े कई नियम ऐसे नियम हैं, जिन्हें पालन कर आप गंभीर बीमारियों का जोखिम कम कर सकते हैं। माना जाता है कि खाने में नाश्ता बेहद हेवी करना चाहिए। वहीं, दिन का खान थोड़ा हल्का और रात का खाना सबसे हल्का होना चाहिए। डिनर में ऐसी कई चीजें हैं जिसे आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ये न सिर्फ आपके पाचन प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाती है। साथ ही वजन भी बढ़ाती है।

नवभारत टाइम्स से बातचीत में आयुर्वेदिक डॉक्टर अंकित ने बताया कि रात को डिनर में प्रोटीन से भरपूर चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसमें चिकन या रेड मीट भी शामिल है। ऐसा करने से न सिर्फ पेट फूलने जैसी समस्या आती है। साथ ही आपकी नींद भी खराब होती है। इसके अलावा रात को कैफीन से भरपूर चीजें जैसे कॉफी का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से नींद बधित होती है। वहीं, रात को शराब पीने से भी लिवर खराब होने, एसिडिटी की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दही का न करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार रात को अपना शरीर हाइड्रेट रखना चाहिए। ऐसे में खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा रात को डेयरी प्रोडक्ट्स में दही का सेवन कम से कम करना चाहिए। दरअसल दही ठंडा होता है। इससे शरीर में कफ जम सकता है। अगर आप सर्दी और जुकाम से पीड़ित हैं तो रात में भूलकर भी दही का सेवन न करें। दही खट्टा और मीठा दोनों होता है।

आयुर्वेद के मुताबिक रात आठ बजे से पहले हल्का भोजन करना चाहिए। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। वहीं, रात को पर्याप्त नींद लें। इसके लिए भूलकर भी दिन में नहीं सोना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article