हेल्थ

शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक टिप्स, बढ़े ग्लूकोज को इन आसान तरीके से कर सकते हैं काबू

Ayurvedic remedies for diabetes: अनहेल्दी फूड्स और खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल बूढ़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये कई गंभीर शारीरिक समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

Image

Ayurvedic remedies for diabetes

Ayurvedic remedies for diabetes: अनहेल्दी फूड्स और खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल बूढ़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये कई गंभीर शारीरिक समस्याओं का भी कारण बन सकता है। वैसे तो डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें आयुर्वेदिक टिप्स

बैलेंस डाइट

आयुर्वेद के अनुसार, हेल्दी बने रहने और बीमारी को रोकने के लिए संतुलित आहार का होना बेहद महत्वपूर्ण है। मधुमेह के मरीजों या इस बीमारी के लक्षण दिखने वाले व्यक्ति को स्वस्थ आहार का पालन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मांस जैसे हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों को कार्बोहाइड्रेट के सेवन से दूरी बनाए रखना चाहिए।

व्यायाम और योग

डायबिटीज मरीजों के लिए व्यायाम और योग करना बेहद जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम और योग करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

खाना चबाकर खाएं

डायबिटीज के मरीजों को खाना चबाकर और धीरे धीरे खाना चाहिए। इससे सेहत को काफी फायदा मिलता है। खाना चबाकर खाने से डाइजेशन में आसानी होती है। ऐसा करने से वेट भी मेंटेन रहता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हर्बल उपचार

आयुर्वेद में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियां उपलब्ध है। करेला, करौदा, मेथी और दालचीनी जैसी चीजों का सेवन कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इन्हें आयुर्वेद में जड़ी-बूटी बताया गया है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है।

पर्याप्त नींद लें

आयुर्वेद के मुताबित स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद की कमी की वजह से मधुमेह और इंसुलिन प्रतिरोध का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। पर्याप्त नींद की मदद से भी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article