Ayurvedic Health Tips in Hindi for Acidity, Acidity Remedies or Treatment Tips: गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई छोटी-बड़ी दिक्कतें हो जाती हैं, एसिडिटी भी इन्हीं में से एक है। एसिडिटी (Acidity in Hindi) एक आम समस्या है। पहले के समय में बढ़ती उम्र के लोगों में यह समस्या देखने को मिलती थी लेकिन इन दिनों हर उम्र के लोग इस समस्या से परेशान हैं। एसिडिटी का मुख्य कारण ज्यादा मसाले वाला खाना खाना है। एसिडिटी में सीने में भी जलन होने लगती है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पेट में पाए जाने वाले एसिडिक पदार्थ जब कभी फूड पाइप में आ जाते हैं तो एसिडिटी का कारण (Acidity Reasons) बनते हैं। इससे लोग असुविधा तो महसूस करते ही हैं, साथ ही कई बार पेट में दर्द भी होने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेदिक नुस्खे भी अपना सकते हैं। यहां देखें एसिडिटी (Acidity kaise dur karen) दूर करने के घरेलू नुस्खे, उपाय और टिप्स हिंदी में।
Acidity Ayurvedic Medicine in Hindi : एसिडिटी दूर करने के उपाय
Tulsi for Acidity: तुलसी की पत्तियां चबाएं
एसिडिटी की समस्या को दूर करने में तुलसी बहुत फायदेमंद साबित होती है। एसिडिटी होने पर तुलसी की पत्तियां चबाएं। इसके साथ ही आप तुलसी का काढ़ा भी पी सकते हैं। तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए अजवाइन, लौंग और तुलसी के पत्ते को पीसकर गरम पानी में उबाल लें और फिर इसका सेवन करें।Acidity Remedies Water: गर्म पानी पिएं
पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए गर्म पानी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। गर्म पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है। गर्म पानी पेट में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारता है और एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाता है।Ginger in Acidity: एसिडिटी में अदरक का सेवन
एसिडिटी दूर करने के लिए अदरक का भी सेवन किया जा सकता है। सूखा अदरक चाय में डालकर पीने से गैस की समस्या दूर होती है। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लामेंट्री गुण पाए जाते हैं जो एसिडिटी से छुटकारा दिलाते हैं।Acidity Remedies Chhas: छाछ से एसिडिटी में राहत
एसिडिटी होने पर छाछ का सेवन फायदेमंद साबित होता है। छाछ का सेवन गैस से राहत पाने में काफी असरदार है। ऐसे में एसिडिटी होने पर इसका सेवन जरूर करें।Dhaniya water for Acidity: धनिया की चाय
एसिडिटी दूर करने के लिए धनिया की चाय भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच धनिया, 5 पुदीने की पत्तियां और करी पत्ता डालकर उबाल लें और फिर इसका सेवन करें। जल्द आराम मिलेगा।( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
