हेल्थ

महंगा Avocados छोड़ें, ये 5 सस्ते विकल्प हैं पोषण से भरपूर, डाइट में करें शामिल

Avocado Alternatives: अगर आप भी एवोकाडो खाना पसंद नहीं करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। कई ऐसी हेल्दी चीजें हैं जो आपको एवोकाडो जैसे ही पोषण दे सकती हैं।

Image

एवोकाडो जैसे ही पोषण दे सकती हैं ये चीजेें

Avocado Alternatives: एवोकाडो एक एक ऐसा फल है जो अपनी क्रीमी बनावट और भरपूर पोषण के लिए जाना जाता है। इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, पोटैशियम और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। एवोकाडो महंगा तो आता ही है साथ ही कई लोगों को इसका स्वाद या टेक्सचर पसंद नहीं आता। अगर आप भी एवोकाडो खाना पसंद नहीं करते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी हेल्दी चीजें हैं जो आपको एवोकाडो जैसे ही पोषण दे सकती हैं।

1 जैतून (Olives)

यह हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। एवोकाडो की तरह जैतून में भी हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को सपोर्ट करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जैतून में विटामिन E जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। आप इसे सलाद, पास्ता या ब्रेड के साथ आसानी से खा सकते हैं।

2. चिया सीड्स

चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर होता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं और दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। आप इन्हें स्मूदी, दही या पानी में भिगोकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. हेम्प सीड्स

हेम्प सीड्स को प्रोटीन और हेल्दी फैट का खजाना माना जाता है। यह प्रोटीन और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इनमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ये त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। हेम्प सीड्स को आप सलाद, शेक या दूसरी चीजों में मिलाकर खा सकते हैं।

4. नट्स (अखरोट और बादाम)

सेहत के नट्स किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह एवोकाडो की तरह हेल्दी फैट के अच्छे स्रोत हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल और दिमाग की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं बादाम में विटामिन E होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना एक मुट्ठी नट्स खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं।

5. नारियल

नारियल- हेल्दी फैट और एनर्जी का अच्छा विकल्प होता है। अगर आपको एवोकाडो पसंद नहीं है तो इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। नारियल के गूदे और तेल में फैट पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। नारियल में फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। इसे आप खाने, स्मूदी या स्नैक्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article