महंगा नींबू अब नहीं करेगा परेशान, विटामिन सी की पूरी डोज के लिए इन चीजों पर दें ध्यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 05:13 PM IST

Health Tips: यदि आप नींबू के दाम बढ़ने की वजह से इसका सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप यहां बताएं गए चीजों को खाकर विटामिन सी की डोज अपने लिए पूरी कर सकते हैं।

महंगा नींबू अब नहीं करेगा परेशान, विटामिन सी की पूरी डोज के लिए इन चीजों पर दें ध्यान

नई दिल्ली: गर्मी हो या सर्दी शरीर को फिट रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व है, जो हमारी इम्यूनिटी को बड़ी आसानी से मजबूत बनाता है। इन दिनों जितनी तेजी से गर्मी पड़ रही है, उतनी ही तेजी से नींबू के भी दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोग नींबू का सेवन नहीं कर पा रहे हैं। यदि आप नींबू की कीमत बढ़ने से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे-ऐसे फल बताने वाले हैं, जिसे आप बहुत कम दाम में खरीद कर खा सकते है, और अपने इम्यूनिटी को मजबूत बना  सकते हैं। तो आइए उन फलों के नाम जान लें।

विटामिन 'सी' वाले फल

1. आंवला 

आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों को हेल्दी और त्वचा को फिट रखता हैं। नींबू की जगह इसका सेवन करके भी आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं।

2. कीवी 

कीवी ऐसा फल है, जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। हालांकि कीवी एक महंगा फल है। लेकिन इसका सेवन करके भी आप विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कीवी में विटामिन सी के अलावा विटामिन के और ई भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं।

3. पपीता 

पपीता सभी मौसम में मिलने वाला सस्ता फल है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। यदि आप नींबू की कीमत बढ़ने की वजह से इन दिनों उसका सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप उसकी जगह पपीता खा सकते हैं। इसमें भी विटामिन सी प्रचुर मात्र3 में पाया जाता हैं। आपको बता दें पपीता स्किन और पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

4. ब्रसल स्प्राउट

ब्रसल स्प्राउट में विटामिन सी के अलावा पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6, मैग्निशियम, कैलशियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। नींबू की जगह इन दिनों आप इसका भी सेवन कर सकते हैं।

5. संतरा

संतरा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। आपको बता दें, संतरा में 53 mg विटामिन सी पाया जाता है। गर्मी के दिनों में आप संतरा खाकर भी विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

 इन चीजों में भी पाया जाता है विटामिन सी

विटामिन सी के लिए आप नींबू के अलावा स्ट्रॉबेरी, टमाटर, अमरुद, बेल मिर्च आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेखन सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। इसे किसी पेशेवर चिकित्सा की सलाह के रूप में न लें। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
 

End of Article