Diabetes Control : डायबिटीज में इन चीजों से कर लें तौबा, वरना हो सकती हैं कई परेशानियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 03:42 PM IST

Diabetes patient : डायबिटीज मरीजों को अपने डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ताकि उनके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे। वहीं, डायबिटीज में होने वाली परेशानी भी कम हो सके। इसके साथ-साथ डायबिटीज में आपको कुछ चीजों से परहेज की आवश्यकता होती है।

Diabetes Control : डायबिटीज में इन चीजों से कर लें तौबा, वरना हो सकती हैं कई परेशानियां

Blood Sugar Level Control : डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता होती है। ताकि उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। ऐसे मरीजों को खासतौर पर अपने डाइट और शारीरिक एक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर मरीज स्वस्थ जीवनशैली नहीं अपनाता है, तो उसे कई तरह की अन्य परेशानियां जैसे- वजन घटना, सिरदर्द होना, आंखों की रोशनी धुंधली होना, बार-बार प्यास लगना इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बहुत ही जरूरी है। लेकिन हमारी कुछ लापरवाहियों की वजह से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। ऐसे में खुद पर ध्यान दें। साथ ही डाइट में ऐसी चीजें न शामिल करें, जिससे ब्लड शुगर अनियंत्रित हो।

डायबिटीज मरीजों को इन चीजों से करना चाहिए परहेज

मैदा हो सकता है अनहेल्दी - डायबिटीज मरीजों को मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह की चीजें ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। दरअसल, मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्ट बहुत अधिक होता है, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज होने पर मैदे से बनी ब्रेड, पास्ता, नूडल्स इत्यादि चीजों को खाने से बचें।

तली-भुनी चीजों से बनाएं दूरी - शुगर के मरीजों को डी फ्राइड चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह का आहार खाने से ब्लड में शुगर स्तर बढ़ सकता है। साथ ही इससे मोटापे की परेशानी बढ़ सकती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप फ्राइड चिप्स और पकौड़े जैसी चीजों को खाने के शौकीन हैं, तो इन चीजों से दूर हो जाएं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती हैं।

फ्लेवर्ड दही है नुकसानदेह - डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को फ्लेवर्ड दही का भी सेवन नहीं करना चाहिए। फ्लेवर्ड दही में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा हीतो ही। साथ ही इसमें कई तरह की आर्टिफिशियल चीजें मौजूद होती हैं, जो ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा सकती हैं।

आलू से बनाएं दूरी - आलू कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटमिन सी, विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम, फाइबर, ट्रायप्टोफान, मैंगनीज इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में यह आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो इससे दूरी बनाएं। दरअसल, आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होने के साथ-साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, जो डायबिटीज की परेशानियों को बढ़ा सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article