Covid 19 vaccination in India:सरकार का बड़ा ऐलान, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2021, 12:01 AM IST

Covid-19 Vaccination : सरकार ने कोरोना को देखते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है बताया जा रहा है कि देश में  16 जनवरी से कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।

Covid 19 vaccination in India:सरकार का बड़ा ऐलान, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने की तारीख को लेकर उहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस बावत ऐलान कर दिया है कि देश में कोरोना की वैक्सीन 16 जनवरी से लगनी शुरू होगी।कोरोना महामारी से जूझ रहे रहे देश के लोगों को इसका काफी बेसब्री से इंतजार था कि कब सरकार कोरोना टीका लगाने की तारीखों की घोषणा करती है।

क्योंकि इसे लेकर काफी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गईं थीं। आखिर अब ये भी साफ हो गया कि 16 जनवरी से इस कार्य की शुरूआत हो जाएगी।

सरकार की एक अहम बैठक के बाद साफ हुआ कि देश में टीकाकरण (vaccination in India) कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा और सबसे पहले 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों (Health Workers) को कोरोना का टीका लगाया जाएगा, इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं बताया जा रहा है कि  ऐसे लोगों की आनुमानित तादाद करीब 27 करोड़ है।

पीएम मोदी ने आज COVID टीकाकरण के लिए राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ देश में # COVID-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

'कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (Co-WIN)' का भी टेस्ट किया गया

गौरतलब है कि भारत में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए अब तक 2 बार देशव्यापी ड्राई रन (Dry Run) भी किए जा चुके हैं इस ड्राई रन के दौरान अलग-अलग स्टेट से जो शिकायतें आईं हैं उनको देखकर उनका उचित निस्तारण किया जा रहा है। ड्राई रन के जरिए वैक्सीनेशन के लिए सरकार की तरफ से बनाए गए ऐप 'कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (Co-WIN)' का भी टेस्ट किया गया बताया जा रहा है कि कोविन के जरिए ही उन लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा जिन्हें टीका लगनी है और रियल टाइम में ऐसे लोगों की ट्रैकिंग हो सकेगी।
 

End of Article