हेल्थ

नींद आने में होती है दिक्कत? ये है सबसे आसान और असरदार समाधान

Yoga Nidra for sleep: तनाव, काम और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को शारीरिक और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक दिक्कत नींद न आने की भी है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां बताया समाधान सबसे आसान और असरदार हो सकता है।

Image

Yoga Nidra

Yoga Nidra for sleep: आज की तेज-रफ्तार वाली जिंदगी में ऑफिस और घर की जिम्मेदारियां इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से थका देती है। ऐसे में रात को भी अच्छी नींद पूरी होना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हीं में से एक सरल उपाय है 'योग निद्रा'। यह एक ऐसा सरल अभ्यास है, जिसके नियमित करने मात्र से ही तनाव, चिंता, अनिद्रा, डिप्रेशन और हाई प्रेशर जैसी समस्याओं में जबरदस्त राहत मिलती है। इसको करने के दौरान पूरा शरीर नींद जैसी आरामदायक अवस्था में होता है, लेकिन मन जागृत होता है। इसमें व्यक्ति लेटकर आंखें बंद करता है और निर्देशों का पालन करता है।

कितने मिनट करना है असरदार

इसके नियमित रूप से 20-30 मिनट करने मात्र से ही अच्छी नींद आती है। इसको करने के दौरान शरीर के प्रत्येक अंग पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और निर्देशों का पालन करके तनाव की एक आरामदायक अवस्था में पहुंचा जाता है, जबकि मन जागृत रहता है। यह अभ्यास तनाव कम करने, नींद की गुणवत्ता सुधारने और गहरी आंतरिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है।

योग निद्रा कैसे करें

इसे करने के लिए एक शांत और आरामदायक जगह पर योगा मैट पर शवासन में लेट जाएं। अपनी आवश्यकतानुसार, अपने सिर के नीचे एक पतला तकिया या घुटनों के नीचे रोल किया हुआ कंबल रख सकते हैं। आंखों को बंद कर लें और गहरी सांस लें और छोड़ें। इस प्रक्रिया को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ समय तक करें।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग निद्रा एक शक्तिशाली ध्यान तकनीक है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विश्राम को प्रेरित करती है। यह हमारी इंद्रियों पर नियंत्रण रखती है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके नियमित अभ्यास से मन शांत हो सकता है और इसे कोई भी कर सकता है, लेकिन जिन्हें उठने-बैठने में तकलीफ होती है। वे इसे करने से परहेज करें या फिर करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इनपुट - आईएएनएस

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article