हेल्थ

Benefits of Chickpeas: स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत का खजाना है काबुली चना, खाते ही मिलते हैं ये अनूठे फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 17, 2023, 04:01 PM IST

Benefits of Chickpeas: काबुली चने का सेवन तो हम सब लोग बड़े शौक और स्वाद के साथ करते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। काबुली चने को चिकपीस (Chickpeas) या गार्बन्ज़ो बीन्स के नाम से भी जाना जाता है।

Image

Benefits of Chickpeas

Benefits of Chickpeas: काबुली चने का सेवन तो हम सब लोग बड़े शौक और स्वाद के साथ करते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। काबुली चने को चिकपीस (Chickpeas) या गार्बन्ज़ो बीन्स के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इसे आम भाषा में छोले भी कहते हैं। काबुली चने का छोला काफी स्वादिष्ट होता है। भटूरे के साथ अक्सर लोग काबुली चने का ही सेवन करना पसंद करते हैं। काबुली चना खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग अपनी उंगलियां चाटने लगते हैं। स्वाद से भरपूर काबुली चना को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको काबुली चना खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

काबुली चना खाने के फायदे - Benefits of Chickpeas

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

काबुली चने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

भूख करे कंट्रोल

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर काबुली चने का सेवन करने से भूख भी कंट्रोल में रहता है। प्रोटीन और फाइबर दोनों पोषक तत्व पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

वजन घटाने में मददगार

काबुली चने का सेवन करने से पेट भरा रहता है जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है। पेट भरा होने की वजह से लोग ज्यादा खाने से बचते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कब्ज से छुटकारा

फाइबर से भरपूर काबुली चना कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। इसको अपनी डाइट में शामिल कर आप अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से निजात पा सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article