हेल्थ

Chandipura Virus : गुजरात में फैला ये जानलेवा वायरस, 24 घंटे में 6 बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलता है संक्रमण और क्या हैं लक्षण

Chandipura Virus infection in hindi : गुजरात के कुछ इलाकों में चांदीपुरा वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। जहां इसके चलते पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत का मामला सामने आ रहा है। इस वायरस के कारण तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

Chandipura Virus Outbreak

Photo : iStock

Chandipura Virus infection in hindi : गुजरात के अलग-अलग इलाकों में चांदीपुरा वायरस वायरस का संक्रमण देखने को मिल रहा है, जिससे राज्य में 6 लोगों की जान तक चली गई है। सोमवार को गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस से 6 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। जिसके खतरनाक संक्रमण को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने लोगों को कहा है कि इससे डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा कि चांदीपुरा वायरस कोई नया वायरस नहीं है बल्कि इसका पहला मामला साल 1965 में महाराष्ट्र में सामने आया था। जिसके बाद गुजरात, राजस्थान के इलाकों में भी इसका संक्रमण देखने को मिला है। इस वायरस का संक्रमण बारिश के मौसम में काफी ज्यादा देखने को मिलता है। वहीं लगभग 1 साल के बच्चे से लेकर 14 साल की आयु के बच्चों में यह संक्रमण देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इसके विस्तार से...

क्या है चांदीपुरा वायरस? - What is Chandipura Virus infection in hindi

चांदीपुरा एक खरतनाक वायरस है, जो हमारे दिमाग पर सीधा अटैक करता है। इसके संक्रमण के कारण बुखार और फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इसका संक्रमण मच्छरों, टिक्स और सैंडप्लाइज के माध्यम से फैलता है।

कितना है खतरनाक?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वायरस की गंभीरता का पता आप इस बात से ही लगा सकते हैं, कि यह आपके लिए मात्र 24 घंटे में जानलेवा हो सकता है। इसके संक्रमण के 24 घंटे के अंदर यह न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम का कारण बनता है। इसके संक्रमण में मृत्युदर लगभग 75% तक होती है। जो इसे बेहद खतरनाक बना देता है।

चांदीपुरा वायरस के लक्षण - Chandipura Virus Symptoms in Hindi

  • चांदीपुरा वायरस से संक्रमित होने पर तेज बुखार आता है।
  • इसके संक्रमण के कारण उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
  • चांदीपुरा वायरस के संक्रमण के चलते शरीर में बेहद कमजोरी दिखने लगती है।
  • इसके अलावा दौरे पड़ना, पेट दर्द, और मस्तिष्क में सूजन का कारण हो सकते हैं।
चांदीपुरा वायरस का संक्रमण हमारे लिए जानलेवा साबित होता है, इसलिए इससे बचाव के लिए हमें सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। यदि आप लेख में बताए गए किसी भी लक्षण को देखते हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article