Jabalpur Heart Attack Case In Gym: जिम यानी फिट रहने की जगह, लेकिन अब जिम से जुड़ी कुछ खबरें डराने भी लगी हैं। हाल ही में जबलपुर में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह सुनकर हर कोई हैरान है कि जो इंसान खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा था, उसकी मौत एक्सरसाइज के बीच ही हो गई। ये कोई पहली घटना नहीं है, देशभर में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि जिम में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं? क्या हर उम्र के लोग जिम जाने से पहले कुछ सावधानियां बरत सकते हैं?
जबलपुर की घटना
52 वर्षीय यतीश सिंघई रोज की तरह सुबह-सुबह जिम गए थे। गोल्ड जिम, गोरखपुर इलाके में उनका रूटीन वर्कआउट चल रहा था। लेकिन अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने CPR देने की कोशिश की, एंबुलेंस भी बुलाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
क्या जिम अब सुरक्षित नहीं है?
पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां युवा और अधेड़ उम्र के लोग जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक का शिकार हो गए। कई बार ये लोग पूरी तरह से फिट नजर आते हैं, लेकिन अंदरूनी स्वास्थ्य की जानकारी न होने के कारण अचानक ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। क्या ये ओवरएक्सरसाइज का असर है या फिर कुछ और?
जिम में बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे के कारण - Heart Attack Cases Increasing In Gym Reasons In Hindi
- बिना मेडिकल चेकअप के भारी वर्कआउट: लोग बिना यह जाने कि उनका दिल कितना सक्षम है, भारी वर्कआउट शुरू कर देते हैं।
- अचानक लाइफस्टाइल बदलना: ऑफिस के बाद सीधा जिम जाकर घंटों वर्कआउट करने से शरीर पर बेवजह दबाव पड़ता है।
- नींद और तनाव: कम सोना और ज्यादा मानसिक तनाव भी दिल की सेहत को खराब करता है।
- अनुचित खानपान और स्टेरॉयड्स का उपयोग: कुछ लोग जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में सप्लीमेंट्स या स्टेरॉयड का सहारा लेते हैं।
जिम में हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें - How To Prevent Heart Attack In Gym In Hindi
- जिम शुरू करने से पहले एक बार हार्ट की जांच जरूर कराएं।
- हर वर्कआउट की लिमिट होती है अपने शरीर को सुनें।
- अगर थकान, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कत हो रही है तो तुरंत रुकें।
- प्रोफेशनल ट्रेनर की निगरानी में ही वर्कआउट करें।
- सप्लीमेंट या स्टेरॉयड से बचें
