Gurugram Crime:'दानव' निकला यह दामाद, सास का किया रेप, फिर दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का किया ये हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 03:52 PM IST

Gurugram Crime:अपनी सास को बंधक बनाकर रेप करने और दोस्‍तों के साथ मिलकर अपनी पत्‍नी का अपहरण करने के आरोपी दामाद व उसके दोस्‍तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्‍हें जेल भेज दिया गया।

Gurugram Crime:'दानव' निकला यह दामाद, सास का किया रेप, फिर दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का किया ये हाल
Photo Credit: Representative Image

Gurugram Crime: गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने न केवल अपनी सास का रेप किया बल्कि दोस्‍तों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग पत्नी का अपहरण कर उसके साथ भी मारपीट की। अब बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी दामाद को उसके दो दोस्‍तों समेत गिरफ्तार कर लिया है। जून माह में हुई इस घटना के बाद से ही गुरुग्राम पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्‍हें शहर के अलग-अलग हिस्‍सों से दबोचा। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन्‍हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

राजस्थान की रहने वाली एक महिला ने बादशाहपुर थाना में शिकायत दे रखी थी कि उसने कुछ साल पहले अपनी बेटी की शादी बादशाहपुर के रहने वाले एक युवक के साथ की थी। महिला ने बताया था कि सामाजिक मान्‍यता के अनुसार उसने अपनी बेटी की शादी पांच साल की उम्र में कर दी थी। लेकिन उसकी विदाई बालिग होने के बाद ही होनी थी। महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बेटी के ससुराल वाले उन पर बेटी की विदाई के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन उसने बेटी के नाबालिग होने का हवाला देकर इंकार कर दिया था।

बंधक बना सास से दमाद ने किया रेप

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह 20 जून को सोहना गई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान उनका दामाद वहां पर गाड़ी लेकर आया और बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वह उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी दामाद ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उसने अपनी सास को दूसरे कमरे में ले जाकर बांध कर रेप किया। महिला ने बताया कि इसके बाद दामाद ने इस घटना को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!