Ghaziabad News: लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में नया मोड़: कातिल हसीना ने तीन साल में की थी तीन शादी, खुले कई राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 07:52 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को कातिल हसीना प्रीति के बारे में कई नई जानकारी मिली है। आरोपी प्रीति ने 2015 से 2017 तक तीन साल में तीन शादियां कर चुकी है। इसके बाद वर्ष 2018 से फिरोज के साथ रहना शुरू कर दिया। पुलिस का मानना है कि प्रीति हत्‍या की असल वजह छुपा रही है। इसलिए अब एक बार फिर उससे जेल में पूछताछ की जाएगी।

Ghaziabad News: लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में नया मोड़: कातिल हसीना ने तीन साल में की थी तीन शादी, खुले कई राज
Photo Credit: Twitter

Ghaziabad News: साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में अपने लिव-इन-पार्टनर की हत्‍या कर उसे बैग में पैक करने वाली कातिल हसीना के बारे में पुलिस को कई नई जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रीति ने 2015 से 2017 तक तीन साल में तीन शादियां कर चुकी है। वह शादी करती और कुछ दिन पति के साथ रहने के बाद उनकी जमापूंजी खत्‍म कर उन्‍हें छोड़ देती थी। इसके बाद उसने वर्ष 2018 से फिरोज के साथ रहना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ फिरोज के परिजनों ने दावा किया है कि आरोपी प्रीति ने धर्म परिवर्तन करके रुखसार बनने के बाद फिरोज से पहले ही निकाह कर चुकी थी।

परिजनों के इस दावे के बाद पुलिस अब एक बार फिर से इस हत्‍यारोपी प्रीति से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब जेल में जाकर आरोपी प्रीति से पूछताछ की जाएगी, जिससे परिजनों के दावों की जांच के साथ हत्‍या के असल वजह का पता चल सके। बता दें कि प्रीति ने छह अगस्‍त को अपने लिव-इन-पार्टनर की गला काटकर हत्‍या कर दी थी और उसे सूटकेस में पैक कर ट्रेन में रखने जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे रास्‍ते में ही दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपिता ने हत्‍या करने की बात स्‍वीकार्य कर ली और हत्‍या की वजह फिरोज द्वारा शादी न करना बताया था। पूछताछ के बाद आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के गले नहीं उतर रही हत्‍या की वजह

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रीति ने हत्‍या की वजह फिरोज द्वारा शादी न करना बताया था। अधिकारियों ने कहा कि यह वजह समझ में नहीं आ रही, क्‍योंकि अगर इस महिला का ट्रैक रिकार्ड देखें तो अतीत में यह तीन शादी कर तीन पति को छोड़ चुकी है। वैसे ही अगर फिरोज शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था तो वह उसे छोड़कर जा सकती थी। इसलिए अब इस आरोपी से एक बार फिर से पूछताछ की जाएगी। जिससे हत्‍या की असल वजह का पता चल सके। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने कहा कि प्रीति के बारे में कई नई जानकारी मिली हैं। जिसकी पड़ताल की जा रही है। इन दावों व जानकारियों की जांच के लिए प्रीति से जेल में एकबार फिर से पूछताछ की जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!