Ghaziabad: लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बना ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे देता था घटना को अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 02:18 PM IST

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में युवतियों की अश्लील तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह मौज-मस्ती के लिए सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्त कर अपने प्रेम जाल में फंसा लेता है। इसके बाद उनकी अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करता था।

Ghaziabad: लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बना ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे देता था घटना को अंजाम
Photo Credit: Representative Image

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद पुलिस ने युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह युवतियों की अश्लील तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता रहता था। घटना पुस्ता शनि बाजार रोड के कोना चौकी क्षेत्र की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आरोपी के पास से एक युवती का मोबाइल भी मिला है। पुलिस को आरोपी के फोन से कई युवतियों की अश्लील तस्वीरें भी मिली हैं। 

आरोपी खोड़ा कॉलोनी के आदर्श नगर में रहता है। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी मौज-मस्ती के लिए सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को कई तरह का लालच देकर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लेता है। 

डर दिखाकर युवतियों को करता था ब्लैकमेल

अभय कुमार मिश्र के मुताबिक इसके बाद आरोपी युवक युवतियों को अलग-अलग जगह बुलाता था और उनकी वास्तविक तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो बनाता था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील तस्वीरें अपलोड करने का डर दिखाकर युवतियों से ब्लैकमेल करता था और पैसे वसूलता था। सीओ का कहना है कि, पिछले महीने शादी में हिस्सा लेने के लिए एक युवती खोड़ा में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। इस शादी में आरोपी युवक भी शामिल और इसके बाद उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बातचीत शुरू कर दी। 

युवती की अश्लील तस्वीर व्हाट्सएप पर शेयर की

उन्होंने आगे कहा कि, कुछ दिनों बाद आरोपी युवक युवती पर मिलने का दबाव बनाने लगा था। एक दिन युवती ब्यूटी पार्लर जा रही थी, इस दौरान रास्ते में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और बदसलूकी करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। वह युवती के साथ रास्ते में आते-जाते वक्त छेड़छाड़ करता था। एक दिन दीपक ने युवती की अश्लील तस्वीर बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर दी। यह देखने के बाद युवती के होश उड़ गए। इसके बाद उसने तुरंत खोड़ा थाने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!