एक्सप्लेनर्स

एक बार फिर चीन से कोरोना फैलने का डर, विमान सेवा पर रोक सहित ये कदम उठाने की है जरूरत

  • Authored by: संजीव कुमार दुबे
  • Updated Dec 21, 2022, 02:38 PM IST

Covid-19 outbreak in China: भारत से बीजिंग, शंघाई सहित चीन के कई शहरों से फ्लाइट्स आ और जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि भारत सरकार चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर करीबी नजर रखे। स्थिति की समीक्षा करे और जरूरत पड़े तो विमान सेवा पर रोक लगाए।

Image

चीन में बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं कोरोना के मरीज।

Covid-19 outbreak : दुनिया पर एक बार फिर कोरोना महामारी का खतरा बढ़ गया है। बड़ी बात यह है कि यह संकट चीन में फिर से विकराल रूप धारण कर रहा है। तीन साल पहले नवंबर 2019 चीन के वुहान शहर से ही इस महामारी की शुरुआत हुई। फिर देखते ही देखते यह महामारी पूरी दुनिया में फैल गई। कोरोना महामारी ने ऐसा कहर मचाया कि लाखों लोगों की जान चली गई। अर्थव्यवस्थाएं तबाह होने के कगार पर आ गईं। लाखों-करोड़ों लोगों की नौकरियां गईं। आम जीवन जीवन ठहर सा गया। दुनिया की एकजुटता एवं तैयारी ने महामारी को शिकस्त तो दे दी लेकिन चीन को देखने से लगता है कि कोरोना पूरी तरह हारा नहीं है। वह पलटवार करने की तैयारी में है। चीन एक बार फिर उसका शिकार बनता दिख रहा है।

सजगता एवं सावधानी बरतने की जरूरत

महामारी की पहली, दूसरी और तीसरी लहर भारत सहित अन्य देशों को बहुत कुछ सीखाकर गई है। ऐसे में चीन से पैदा होने वाले महामारी के इस नए खतरे को लेकर अभी से सभी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह कोशिश होनी चाहिए कि पूरानी गलती एवं लापरवाही दोहराई न जाए। कोरोना को लेकर देश जितना सावधान एवं सतर्क रहेंगे, उतने ही असरदार तरीके से उससे निपटा जा सकेगा। यह तैयारी पुख्ता एवं प्रभावी होनी चाहिए। कोरोना वैक्सीन लगाकर भारत ने अपने कोरोड़ों नागरिकों का जीवन सुरक्षित तो कर लिया है लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट एवं इसके खतरे को लेकर पूरी तरह से सजगता एवं सावधानी बरतने की जरूरत है।

चीन के साथ विमान सेवा पर लगे रोक

सबसे जरूरी है कि चीन के साथ भारत अपने संपर्क बंद या सीमित करे। कोरोना काल में भारत से चीन के लिए विमान सेवा बंद कर दी गई थी लेकिन महामारी के हालात संभलने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हट गया। भारत से बीजिंग, शंघाई सहित चीन के कई शहरों से फ्लाइट्स आ और जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि भारत सरकार चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर करीबी नजर रखे। स्थिति की समीक्षा करे और जरूरत पड़े तो विमान सेवा पर रोक लगाए। दूसरा, भारत के लोग भी चीन की यात्रा करने से बचें। व्यापार एवं कारोबार के लिए बहुत सारे लोग दोनों देशों की यात्रा करते हैं। इनकी भी निगरानी एवं उनकी स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए।

Covid-19 China

Covid-19 China

चीनी नागरिकों के सपर्क में आए लोगों की जांच

भारत में ऐसे कई केंद्र हैं जहां चीन के नागरिक काम करते हैं। इनमें से कई चीनी नागरिकों ने हाल के समय में अपने देश की यात्रा की होगी। ऐसे में जरूरी है कि जो लोग भी इन चीनी नागरिकों के संपर्क में आए हैं, वे लोग अपना कोरोना टेस्ट कराएं। लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट करें। कोशिश चीनी नागरिकों के संपर्क में न आने की होनी चाहिए। लोगों को यह मानकर चलना होगा कि कोरोना अभी गया नहीं है। वह हमारे आस-पास मौजूद है। कोरोना को लेकर सरकार की जो गाइडलाइन है उसका पालन भी होना चाहिए।

चीन में कोरोना की ताजा स्थिति

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों पर गौर करें तो चीन में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 16,555 नए मामले आए हैं। 2019 के बाद इस महामारी से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 31 हजार लोगों की मौत हुई है। चीन में करीब साढ़े तीन अरब कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है। यह तो आधिकारिक आंकड़ा है लेकिन कोरोना एवं उसके आंकड़ों को लेकर चीन रवैया जिस तरीके का रहा है, उससे कोरोना की वास्तविक स्थिति का पता लगा पाना मुस्किल है। दुनिया के देश एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसा मानते है कि कोरोना को लेकर उसने समय से आगाह नहीं किया और न ही इस महामारी से जुड़े जरूरी तथ्य एवं आंकड़े दिए। विश्व भर में कोरोना फैलाना वाला खुद ही पीड़ित बन गया।

china covid.

china covid.

चीन के अस्पतालों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज

सोशल मीडिया में चीन के अस्पतालों एवं अन्य जगहों की जो तस्वीरें एवं वीडियो आए हैं। वे हालात की गंभीरता बता रहे हैं। ये वीडियोज यदि चीन एवं कोरोना महामारी से जुड़े हैं तो स्थिति खतरनाक है। कुछ वीडियोज में दावा किया गया है कि चीन में कोरोना संक्रमित लोगों की बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। दावा है कि कोरोना पीड़ित लोगों के शवों से अस्पताल भर गए हैं। कोरोना मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल का प्रबंधन संभालने के लिए कर्मियों को अतिरिक्त घंटे काम करने पड़ रहे हैं।

संजीव कुमार दुबे
संजीव कुमार दुबेauthor

पत्रकारिता में मेरे सफर की शुरुआत 20 साल पहले हुई। 2002 अक्टूबर में टीवी की रुपहले दुनिया में दाखिल हुआ। शुरुआत टीवी की दुनिया के उस पहलू से हुई जहां हर खबर को उसके मुताबिक आकार दिया जाता है यानी उसे कसा जाता है। सहारा टीवी में मेरे कामकाज की शुरुआत पैकेजिंग से हुई जहां खबरों को अलग-अलग प्रारूपों में गढ़ने का काम होता है। फिर पीसीआर में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाने का मौका मिला जहां तुरंत निर्णय कर खबरों को ब्रेक करने की चुनौती रहती है। न्यूजरूम की गहमागमी के बीच रनडाउन तैयार करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। यहां ब्रेकिंग, हार्ड कोर की खबरों और फीचर्ड प्रोग्रामिंग ने मेरे अनुभव का दायरा तो बढ़ाया ही उसमें गहराई एवं पैनापन भी दिया। 2011 में टेलिविजन न्यूज की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। अक्टूबर 2011 में Zee News की हिंदी वेबसाइट को अपनी अगवुाई में लॉन्च करने का मौका मिला। डिजिटल की दुनिया और टीवी की दुनिया में खबरें परोसने और खबरों को दिखाने का अंदाज बिल्कुल अलग था। मैं उस दौर में दस्तक दे चुका था जब टीवी भी स्मार्टफोन पर देखा जाने लगा था। डिजिटल पर भी ब्रेकिंग थी। अगर टीवी में प्रोग्रामिंग थी तो यहां भी बतौर फीचर, सॉफ्ट स्टोरीज का विशाल संसार था। एक नया मीडियम जो स्मार्टफोन पर बखूबी देखा और समझा जा सकता था। डिजिटल की इस दुनिया में टीवी और अखबार दोनों समाहित थे। यहां काम करते हुए डिजिटल न्यूज मीडिया की बारीकियां तो सीखी हीं। साथ ही जब जी न्यूज से विदाई ली तो उस समय 33 मिलियन यूजर्स के बीच 84 मिलियन पीवीज देखने की अपार खुशियां हासिल हुईं। जी न्यूज में एक लंबी पारी खेलने के बाद जुलाई 2017 में टाइम्स नाउ नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिला। 2017 में ही टाइम्स नाउ की हिंदी वेबसाइट की शुरुआत हुई। यह पहला मौका था जब टाइम्स नाउ की अगुवाई में कोई हिंदी न्यूज वेबसाइट लॉन्च हुई। यहां एक नई और युवा टीम बनी। यह टीम आक्रामक अंदाज में काम करते हुए कम समय में अपनी पहचान बनाई। डिजिटल की दुनिया के बदलते संसार में अब चुनौती पीवीज की नहीं बल्कि यूजर्स की थी, जिन्हें लाना इतना आसान नहीं थी। लेकिन टीम के जज्बे, हौसले ने असाधारण चुनौतियों को भी अपनी मेहनत एवं लगन से उसे सामान्य बनाया। डिजिटल न्यूज की दुनिया में हर पल चुनौतियों के बीच नया कुछ सीखने-समझने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है-

और पढ़ें
End of Article