Taylor Swift-Travis Kelce Wedding: दुनिया की सबसे फेमस सिंगर में से एक टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी वजह टेलर स्विफ्ट का कोई गाना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। टेलर स्विफ्ट ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। इसके बाद से टेलर स्विफ्ट की शादी को लेकर एक के बाद एक अपेडट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) के प्री वेडिंग शूट और पार्टी की फोटोज सामने आई थी। अब खबर सामने आ रही है कि ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट ने शादी कर ली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Kylie Jenner, पिता बनने वाले हैं टिमोथी शैलेमेट? जानिए सच
टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्स की हुई शादी
दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। वेडिंग की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और दुनियाभर के फैंस इस जोड़ी को बधाइयां देने लगे। रिहर्सल डिनर में कई मेहमानों की मौजूदगी के बाद शुक्रवार को टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी की रस्में पूरी हुईं। USA Today की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे (ET) मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर लगी डिजिटल स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में "JUST&T MARRIED!" का संदेश दिखाई दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस पल का जश्न मनाया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra ने एंजेलिना जोली के साथ नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, हॉलीवुड में होगा बड़ा धमाका
ऐसी थी ड्रेस
शादी के खास मौके पर टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने क्रिश्चियन डियोर हाउते कूत्योर के खास डिजाइन किए गए आउटफिट पहने, जिन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर जोनाथन एंडरसन ने तैयार किया था। टेलर अपने खूबसूरत ब्राइडल गाउन में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं, वहीं ट्रैविस क्लासिक टक्सीडो में हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आए। इस शादी में दोनों ने पारंपरिक ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समेन रखने की बजाय अलग फैसला लिया। टेलर के भाई ऑस्टिन स्विफ्ट ने उनके मैन ऑफ ऑनर की जिम्मेदारी निभाई, जबकि ट्रैविस के भाई जेसन केल्स उनके बेस्ट मैन बने। शादी की रस्में एक्टर एडम सैंडलर ने पूरी कराईं। उनके इस खास दिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन्हें देखकर फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
शादी में शामिल हुए ये स्टार्स
इस शाही शादी में कई बड़ी हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं। मेहमानों की लिस्ट में एड शीरन, ब्रैडली कूपर, जोई क्राविट्ज, जैक एंटोनॉफ, गीगी हदीद, डकोटा जॉनसन, ईथन हॉक, एमजीके, जेसन सुडेकिस, ह्यू ग्रांट और कैमिला कैबेलो जैसे कई मशहूर सितारे नजर आए।
