वर्ल्ड सिनेमा

प्रेग्नेंट हैं Kylie Jenner, पिता बनने वाले हैं टिमोथी शैलेमेट? जानिए सच

Is Kylie Jenner Pregnant: अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी काइली जेनर (Kylie Jenner) को लेकर खबरें आ रही हैं कि बॉयफ्रेंड टिमोथी शैलेमेट के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

Image

क्या काइली जेनर प्रेग्नेंट हैं? (Pic Credit: Instagram)

Is Kylie Jenner Pregnant: अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी, सोशलाइट और बिजनेसवुमन काइली जेनर (Kylie Jenner) इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुई हैं। काइली जेनर को खबरें आ रही हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और अपने बॉयफ्रेंड टिमोथी शैलेमेट के साथ पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। काइली जेनर और टिमोथी शैलेमेट के पेरेंट्स बनने की खबरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट किया गया, जिसनें लोगों का ध्यान खींचा। इस पोस्ट में बताया गया है कि काइली जेनर प्रेग्नेंट हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था 'Ghis Ghis Ghis' गाना, Akshara Singh ने बताया सच)

जानिए काइली जेनर के प्रेग्नेंट होने की खबरों की सच्चाई

हाल ही में X पर एक वायरल पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा है। पोस्ट में दावा किया गया कि काइली जेनर 'मार्टी सुप्रीम' वाले एक्टर टिमोथी चालामेट के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पोस्ट में लिखा था, 'काइली जेनर टिमोथी चालामेट के बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं।' यह पोस्ट अब तक 76 लाख बार देखा जा चुका है।

वहीं दूसरे में काइली जेनर के प्रेग्नेंट होने के दावों के बीच अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर की गई है। इन खबरों से लोग काफी कन्फ्यूज हो गए हैं। काइली जेनर और टिमोथी चालामेट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म या डिनाई नहीं किया है। इसके अलावा काइली जेनर की प्रेग्नेंसी वाली ओरिजिनल पोस्ट एक एक्स अकाउंट Buzz Crave ने शेयर की थी, जो पैरोडी और मजाक की खबरें चलाने के लिए जाना जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2: दीपिका पादुकोण के 'वेरोनिका' किरदार से हुई तुलना पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट, बोलीं 'लोगों की अक्सर...')

काइली जेनर और टिमोथी शैलेमेट लगभग तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके रिलेशन की अफवाहें सबसे पहले 2023 में सामने आई थीं, जब वे दोनों रोम में 70वीं David di Donatello Awards पर कपल के रूप में रेड कार्पेट पर साथ नजर आए थे। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article