Selena Gomez Wedding: हॉलीवुड सिंगर और फेमस एक्ट्रेस सेलेना गोमेज को आखिरकार अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। सेलेना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सेलेना और बेनी की शादी की खबरों ने फैंस को इमोशनल कर दिया। 33 वर्षीय सेलेना गोमेज को आखिरकार उन्हे अपना सचा प्यार मिला और बिना किसी देरी किये उन्होंने पार्टनर संग शादी भी रचा डाली। खुद सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने तस्वीरें शेयर कर फैंस को सप्राइज़ दिया। शादी की तस्वीरें बेहद ही सुंदर हैं जिन्हे देख कपल के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सेलेना और बेनी की शादी की तस्वीरें।
27 सितंबर को सेलेना गोमेज (Selena Gomez) और बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ईसाई धर्म रीति रिवाजों से सेलेना और बेनी ने जीने मरने और जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। अब सेलेना मिस से मिसेज ब्लैंको बन गई हैं जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से था। बेनी और एक एमरिकन रिकार्ड प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं। कपल शादी की तस्वीर भी शेयर कि जिसमें सेलेना ने व्हाइट कलर का बेहद ही खूबसूरत गाउन पहना हुआ है। सेलेना ने अपनी शादी के लिए मिनीमल लुक और मेकअप अपनाया तो वहीं बेनी ब्लैंको ने ब्लैक टक्सीडो सूट पहना। तस्वीरों में दोनों एक दूजे के साथ रोमांस के समुन्द्र में गोते लगाते हुए नजर आए। सेलेना ने तस्वीर में अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट की जो देखने में काफी नायाब लगी। सेलेना के चेहरे पर खुशी देख फैंस भी इमोशनल हुए कि आखिरकार एक्ट्रेस को उनका प्यार नसीब हुआ जिसकी वो हरकदार थीं ।
हॉलिवुड के तमाम सेलेब्स सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेना के पोस्ट पर बेनी ने कमेन्ट करते हुए लिखा 'रियल लाइफ में मेरी पत्नी।' पिछले साल सेलेना और बेनी की मंगनी हुई थी। बता दें सेलेना ने बेनी से पहले जस्टिन बीबर, टेलर लॉटनर, और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोन्स को डेट कर चुकी हैं।
