वर्ल्ड सिनेमा

37 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनीं रिहाना, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

Rihanna Blessed With Baby Girl: ग्लोबल स्टार रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके घर किलकारियां गूंजी हैं। रिहाना ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रिहाना खान के खुशी से झूठ उठे हैं। रिहाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये जानकारी दी है।

Image

Pic Credit- Rihanna instagram

Rihanna Blessed With Baby Girl: मशहूर पॉप सिंगर रिहाना को एक बार फिर से मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। 37 साल की उम्र में रिहाना तीसरे बच्चे की मां बनी हैं, उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रिहाना खान के फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस बीच सिंगर रिहाना का एक सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। रिहाना के पोस्ट को देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिहाना के पोस्ट पर....

पॉप स्टार रिहाना ने दी खुशखबरी

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी दुनिया के साथ साझा की है। 24 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट डालते हुए, रिहाना ने अपनी लाडली बेटी की पहली झलक दिखाई। यह पोस्ट न सिर्फ उनके फैंस के लिए खुशी का पल था, बल्कि रिहाना और उनके पार्टनर रकीम एथेलस्टन के परिवार में एक नई शुरुआत का प्रतीक भी बन गया। रिहाना का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रिहाना के इस पोस्ट पर तमाम लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको आखिरकार बेबी गर्ल मिल गई।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई आपको'

रिहाना और रकीन एथेलस्टन का रिश्ता

बताते चलें कि रिहाना और ASAP Rocky ने साल 2020 में डेटिंग की शुरुआत की थी। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। रिहाना और ASAP Rocky (रकीम एथेलस्टन ) के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे आरजेडए (RZA) और रायट (Riot), और उनकी सबसे छोटी बेटी, जिसका नाम रॉकी आयरिश मेयर्स (Rocky Iris Meyers) रखा है। रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिहाना का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article