वर्ल्ड सिनेमा

Nick Jonas से शादी के बाद Priyanka Chopra को सीखनी पड़ी विनम्रता, ससुराल और मायके के बीच अंतर पर की बात

Priyanka Chopra Talk about Cultural Difference Between Family : हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने हॉलिवुड में काम के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैसे निक और उनका परिवार-संस्कृति सब अलग हैं, और इसका क्या असर पड़ा ।

Image

Priyanka Chopra Talk about Cultural Difference Between Family

Priyanka Chopra Talk about Cultural Difference Between Family : बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलिवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्होंने कैसे बॉलीवुड से निकलकर हॉलिवुड में अपनी जगह बनाई और अपने काम के दम पर नाम हासिल किया ये सभी जानते हैं। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिसके बाद वह आज इस मुकाम पर खड़ी हैं, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने हॉलिवुड में काम के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैसे निक और उनका परिवार-संस्कृति सब अलग हैं, और इसका क्या असर पड़ा ।

हाल ही में रीड द रूम ( Read the Room) के पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के बारे में कई खुलासे किए। प्रियंका चोपड़ा ने चर्चा की कि कैसे उन्होंने और निक जोन्स( Nick Jonas) ने एक-दूसरे की संस्कृतियों को अपनाया। जबकि निक को भारत की हर चीज़ पसंद थी, लेकिन उन्हें अपने सांस्कृतिक के छोटे-मोटे अंतर के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कैसे उनके भारतीय परिवार में, हर किसी के लिए "एक-दूसरे के बारे में बोलना" और "वाक्य काट देना" आम बात है, एक ऐसा व्यवहार जो उन्हें निक के परिवार में नहीं मिला। उन्होंने कहा, मैं बस आपको बताने जा रही हूं। सांस्कृतिक रूप से हम ऐसे ही हैं'। हम भारतीय ऊंचे स्वर वाले हैं और हर कोई एक-दूसरे के ऊपर बोलता है। इसलिए निक के लिए, उसे लोगों को काटना सीखना पड़ा, उसे हर किसी के ऊपर बोलना सीखना पड़ा।'। मुझे सीखना था कि कैसे इंतजार करना है, किसी को अपना वाक्य पूरा करने देना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी संस्कृतियों के बीच विनम्रता किस प्रकार भिन्न है। उनकी परवरिश में, "माफ करना", "धन्यवाद" और "कृपया" का उपयोग करना ही विनम्र होना है, जबकि निक की संस्कृति में, यहां तक कि आपके बोलने का तरीका, जैसे आपका लहजा, विनम्रता दिखाते समय मायने रखता है। "तो इस तरह की चीजें मेरे लिए सीखना वाकई कठिन था",

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article