वर्ल्ड सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा इस वजह नहीं बन रही हैं Met Gala 2026 का हिस्सा, सामने आया सच

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2026, 04:18 PM IST

Priyanka Chopra Not Attend Met Gala 2026: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किस वजह से मेट गाला 2026 में नजर नहीं आएंगी इस राज से पर्दा उठ गया है। प्रियंका चोपड़ा इस वजह से...

Image

इस वजह से मेट गाला 2026 नहीं जाएंगी प्रियंका चोपड़ा (Image Source: IMDb)

Priyanka Chopra Not Attend Met Gala 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खबर सामने आई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी। इस खबर ने प्रियंका चोपड़ा के फैंस का दिल तोड़ दिया है। इन सब के बीच वो वजह भी सामने आ गई हैं, जो एक्ट्रेस को मेट गाला 2026 में जाने से रोक रही है। (ये भी पढ़ें: 'मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं' प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह, सोशल मीडिया पर मच गया हल्ला)

इस वजह से नहीं जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2026 में न जाना है। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मेट रेड कार्पेट पर कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं, लेकिन इस साल वो इस इवेंट में शामिल नहीं होंगी। पहले खबर आई थी कि वो वाराणसी में शूटिंग की वजह से नहीं आ रही हैं, तो कुछ लोगों को लगा कि इसके पीछे कोई पर्सनल कारण बता रहे थे। अब उनकी टीम के एक करीबी सूत्र ने असली वजह साफ कर दी है। उनके मुताबिक, प्रियंका इस समय अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के नए सीजन के प्रमोशन के लिए ग्लोबल प्रेस टूर में व्यस्त हैं। इसके तुरंत बाद उन्हें लॉस एंजेलिस जाना है, जहां गोल्ड हाउस गाला में उन्हें लगातार दूसरे साल “ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। इसी वजह से वो इस साल मेट गाला में शामिल नहीं हो पा रही हैं। (ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने समंदर किनारे किया नए साल का स्वागत, लाल रंग की बिकिनी में दिखाया पर्फेक्ट फिगर)

Priyanka Chopra Met Gala 2026

इस वजह से मेट गाला 2026 नहीं जाएंगी प्रियंका चोपड़ा (Image Source: IMDb)

कब रिलीज होगी सीरीज?

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल के पहले पार्ट ने धमाल मचा दिया था। सीरीज के पहले पार्ट को देखने के बाद से हर किसी को सिटाडेल 2 का इंतजार था। प्रिंयंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल इसी महीने यानी 6 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article