वर्ल्ड सिनेमा

Oscars: 99वें और 100वें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी की डेट आई सामने, साल 2026-27 में होगा इवेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2026, 03:32 PM IST

99th And 100th Oscars Award Details: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ऑस्कर (Oscars) की 99वीं और 100वीं सेरेमनी की तारीखें आखिरकार घोषित कर दी गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

ऑस्कर अवॉर्ड की तारीखों का हुआ ऐलान Pic credit: Oscars Award Show

99th And 100th Oscars Award Details: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ऑस्कर (Oscars) की 99वीं सेरेमनी की तारीखें आखिरकार घोषित कर दी गई हैं। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बताया कि 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (99th Academy Awards And 100th Academy Awards) इस डेट को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होंगे। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी से जुड़े और भी अपडेट सामने आए है। इन अपडेट्स में इवेंट की सारी डिटेल्स बताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से जुड़े क्या-क्या अपडेट सामने आए हैं, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Oscars 2026 FULL Winners List: 'सिनर्स' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने हासिल की बड़ी जीत, के-पॉप बैंड डेमन हंटर्स ने रचा इतिहास)

इस दिन होगा आयोजन

99वें और 100वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। ऑस्कर 2027 मार्च में होगा। रेड कार्पेट फिर से डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड पर बिछेगा। 100वां समारोह भी उसी जगह पर होगा, ये आखिरी बार होगा। जिन्हें नहीं पता, ऑस्कर 2029 से दो दशकों के बाद डाउनटाउन LA के पीकॉक थिएटर में शिफ्ट हो जाएगा। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने कहा कि 99वें ऑस्कर रविवार, 14 मार्च 2027 को होंगे और 100वें ऑस्कर रविवार, 5 मार्च 2028 को होंगे। दोनों शो एबीसी पर शाम 7 बजे ईएसटी / दोपहर 4 बजे पीएसटी पर लाइव दिखाए जाएंगे और 200 से ज्यादा देशों में डॉल्बी थिएटर, ओवेशन हॉलीवुड से प्रसारित होंगे। जनरल कैटेगरी, एनिमेटेड फीचर फिल्म और बेस्ट पिक्चर के साथ RAISE फॉर्म सभी एंट्रीज 12 नवंबर 2026 तक जमा करनी होंगी। इसके थोड़ी दिनों बाद 15 नवंबर 2026 को गवर्नर्स अवॉर्ड्स होंगे। (ये भी पढ़ें:Oscars 2026: 'होमबाउंड' को नहीं मिली जगह, सामने आई नॉमिनेशन लिस्ट)

अहम जानकारियां

नॉमिनेशन के लिए प्रीलिमिनरी वोटिंग 7 दिसंबर 2026 को सुबह 9 बजे पीटी से शुरू होगी और 11 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे पीटी पर खत्म होगी। ऑस्कर शॉर्टलिस्ट 15 दिसंबर 2026 को घोषित की जाएगी। आधिकारिक नॉमिनेशन के लिए वोटिंग 11 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे पीटी से शुरू होगी और 15 जनवरी 2027 को शाम 5 बजे पीटी पर बंद होगी।

99th And 100th Oscars Award Details

ऑस्कर अवॉर्ड की तारीखों का हुआ ऐलान Pic credit: Oscars Award Show

इस दिन घोषित होंगे नॉमिनेशन

नॉमिनेशन 21 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही ऑस्कर नॉमिनीज लंचियन 16 फरवरी 2027 को रखा गया है।विजेताओं के लिए फाइनल वोटिंग 25 फरवरी 2027 को सुबह 9 बजे पीटी से शुरू होगी और 4 मार्च 2027 को शाम 5 बजे पीटी पर खत्म होगी। 99वें ऑस्कर समारोह रविवार, 14 मार्च 2027 को होगा

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article