Nick Jonas Gives Epic Performance At Priyanka Chopra Brother Sangeet Ceremony: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के फंक्शन में बिजी हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही नीलम संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की शादी की सभी रस्में भी बेहद धूमधाम से हो रही हैं, जिससे पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है। बीती रात सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें रंग जमाने से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस भी पीछे नहीं हटे। खास बात तो यह है कि सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) के संगीत में निक जोनस (Nick Jonas) ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) और नीलम के संगीत सेरेमनी में निक जोनस (Nick Jonas) ने माहौल खुशनुमा बना दिया। सिंगिंग में निक जोनस माहिर हैं और उन्होंने अपनी गायकी से संगीत का माहौल भी बदल दिया। खास बात तो यह है कि निक जोनस के साथ-साथ उनके पिता भी स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए। निक जोनस की परफॉर्मेंस देख संगीत सेरेमनी में मौजूद लोग खूब चियर करते दिखाई दिये। निक जोनस का ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा और उनके फैनपेज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।
सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) और नीलम के संगीत में निक जोनस (Nick Jonas) को परफॉर्म करता देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही प्यारा था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इससे पता चलता है कि उन्होंने अपने परिवार के लिए ये किया है। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस एक संगीत सेरेमनी में दी है।" बता दें कि संगीत के खास मौके पर निक जोनस ने शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद डैशिंग लगे।
निक जोनस (Nick Jonas) के अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के संगीत में रंग जमाने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी होने वाली भाभी नीलम के साथ जमकर स्टेज पर ठुमके लगाए। वहीं फैंस को प्रियंका चोपड़ा की ये बात बहुत पसंद आई कि एक्ट्रेस ने अपनी भाभी को लाइमलाइट लूटने का पूरा मौका दिया।
