बॉलीवुड

मामू की शादी में प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती ने लगवाई सुंदर सी मेहंदी, हर तरफ छा गई निक जोनास की प्रिंसेस

Malti Applied Beautiful Mehndi: सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 05 फरवरी को सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जिसकी तस्वीरें सामने आई है। वहीं मामू की मेहंदी सेरेमनी में मालती मैरी ने भी प्यारी सी मेहंदी लगवाई है।

Image

Malti Applied Beautiful Mehndi

Malti Applied Beautiful Mehndi: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (siddharth Chopra) की शादी में काफी ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya ) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 05 फरवरी को सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जिसकी तस्वीरें सामने आई है। वहीं मामू की मेहंदी सेरेमनी में मालती मैरी (malti marie) ने भी प्यारी सी मेहंदी लगवाई है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी और सास डेनिस जोनास के साथ अपने मेहंदी लगे हाथों की तस्वीरें शेयर की है। आज, 6 फरवरी, 2025 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कल रात की मेहंदी और कॉकटेल पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने प्यारा सा फ्लोरल गाउन कैरी किया है। वहीं एक फोटो में एक्ट्रेस और सिद्धार्थ चोपड़ा मालती के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी स्लाइड में पीसी मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। तीसरे फोटो में सभी अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस मुझसे शादी करोगी पर ठुकमा लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक फोटों में प्यारी सी मालती अपनी मेंहदी फ्लॉन्ट कर रही है।

फैंस कर रहे पीसी के परिवार की तारीफ

इन फोटोज को शेयर करते हुए पीसी ने कैप्शन में लिखा, “कल रात से #Sidnee की मेहंदी।”प्रियंका चोपड़ा की परिवार संग बॉन्डिंग को देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-"इमेजिन कीजिए कि आपका परिवार और ससुराल इतना मस्त हो। अपनी संस्कृति को शेयर करना और साथ मिलकर जश्न मनाना। यही जीवन है और यह बहुत अद्भुत है।" दूसरे ने लिखा- "सुंदर परिवार।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article