वर्ल्ड सिनेमा

Monkey Man इस वजह से अभी तक नहीं हुई इंडिया में रिलीज, एक्टर ने कहा- 'फिल्में में कुछ भी विवादित नहीं है..'

Monkey Man Release in India: देव पटेल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मंकी मैन बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को दुनिया भर में रिलीज के बाद काफी सराहना मिली है, हालांकि अब इंडिया में फिल्म की रिलीज लगातार डिले हो रही है। इसकी वजह अब सामने आ गई है।

Image

Monkey Man Release Date is Postponed due to this reason

Monkey Man Release in India: देव पटेल की एक्टिंग के बाद अब दर्शकों ने उनके निर्देशन का हुनर भी देख लिया है। हॉलीवुड एक्टर देव पटेल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मंकी मैन (Moneky Man) बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को दुनिया भर में रिलीज के बाद काफी सराहना मिली है, हालांकि अब इंडिया में फिल्म की रिलीज लगातार डिले हो रही है। पहले खबर सामने आई थी कि फिल्म को इंडिया में बैन कर दिया गया है, हालांकि ऐसा सच नहीं है। इस फिल्म के एक्टर मकरंद देशपांडे ने बताया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी विवादित नहीं है, जिस वजह से इसे भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है, हां इसकी रिलीज में देरी की एक वजह भारत में चल रहे लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं।

इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स ने अपने हाथों पीछे कर लिए हैं। आइए मकरंद देशपांडे के बयान पर एक नजर डालते हैं।

एक्टर ने कही ये बात

लल्लनटॉप सिनेमा के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे फिल्म की रिलीज में देरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कभी भी रिलीज हो सकती है, फिल्म में ऐसे कुछ है नहीं कि रिलीज रोक दें' इसकी रिलीज कैंसल करें, इसे किसी भी समय रिलीज़ किया जा सकता है। मुझे लगता है कि चुनाव के कारण सब कुछ रुक गया है।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैंने निर्माता से जो सुना है वह यह है कि वे बातचीत कर रहे थे, और इसे रिलीज़ किया जाना था, लेकिन... फ़िल्म रिलीज़ होनी चाहिए। लेकिन मेरे हिसाब से यह फिल्म सब्र का मीठा फल साबित होने वाली है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article