वेब सीरीज

Bigg Boss Ott 3: सलमान खान के शो में शिवांगी जोशी लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का! बनेंगी सबसे महंगी कंटेस्टेंट

Bigg Boss Ott 3: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त बज है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इस शो के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी को अप्रोच किया है।

Image

Shivangi Joshi and Salman Khan (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मेकर्स ने शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बिग बॉस ओटीटी रिलीज किया था। इस शो के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए टीवी के पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। शो को लेकर अलग-अलग नाम सामने आए है। इस लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी का नाम सामने आया है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स और शिवांगी के बीच में बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स हो सकती हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। शिवांगी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

शिवांगी जोशी बनेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा

शिवांगी के अलावा मेकर्स ने पंकित ठक्कर को भी इस शो के लिए अप्रोच किया है। पंकित इन दिनों बरसाते शो में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शो के लिए शीजान खान, अरहान बहल, शहजादा धामी, मेकर्सटर्न, ठगेश, प्रतीक्षा होनमुखे का नाम सामने आया है। मेकर्स ने अभी तक एक भी नाम को कंफर्म नहीं किया है। ये शो 15 मई को ऑनएयर होने वाला है। हालांकि शो के ऑनएयर होने की डेट को मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article