वर्ल्ड सिनेमा

अरिजीत सिंह की माफी के बाद माहिरा खान ने शेयर की धांसू पोस्ट, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने की सिंगर तारीफ

Mahira Khan on Arijit Singh After Concert: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दुबई में हुए कॉन्सर्ट के बाद अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस इस पोस्ट पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Instagram

Mahira Khan on Arijit Singh: बॉलीवुड के सबसे फेमस सिंगर में से एक अरिजीत सिंह अपने गानों के साथ-साथ सादगी के लिए काफी चर्चा में बने रहते हैं। अरिजीत सिंह अभी हाल ही में दुबई कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान सिंगर ने 'रईस' का गाना जालिमा गा रहे थे। इस कॉन्सर्ट में कई जाने-माने स्टार भी नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की हो रही है। कॉन्सर्ट को दौरान अरिजीत सिंह एक्ट्रेस माहिरा खान को पहचान नहीं पाए। जिसके बाद अरिजीत सिंह ने सबके सामने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद माहिरा खान ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

माहिरा खान ने कॉन्सर्ट के बाद शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड की फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली माहिरा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कॉन्सर्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह उन्हें पहचान नहीं पाए लेकिन बाद में सिंगर ने इसको लेकर माफी भी मांग ली। अब इन सब के बाद माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस इवेंट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

माहिरा खान की पोस्ट यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

माहिरा खान की अरिजीत सिंह की तारीफ में की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'अरिजीत सिंह को सुनना, दिलों को सुकून से भर देता है'। तो वहीं कई यूजर्स भारत-पाकिस्तान को लेकर ट्वीट करते हुए नजर आए।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article