वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड के ऑफर को Katrina Kaif ने मारी लात, बोलीं 'जब मुझे लेना होगा, तब मैं...'

Katrina Kaif's Rejected Hollywood Offer: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें हॉलीवुड की ओर से एक बड़ा ऑफर मिला था। एक्ट्रेस ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। जानिए क्या था कारण?

Image

Katrina Kaif

Katrina Kaif's Rejected Hollywood Offer: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था। इस फिल्म कटरीना कैफ के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विजय सेतुपति को देखा गया था। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स ने भी कटरीना कैफ स्टारर की जमकर तारीफ की थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना कैफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें हॉलीवुड की फिल्मों को ऑफर आया था लेकिन उन्होंने इसे बिना सोचे-समझे रिजेक्ट कर दिया था। हॉलीवुड ऑफर को रिजेक्ट करने का कटरीना कैफ ने कारण भी बताया है।

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में कटरीना कैफ ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड भूमिका ऑफर हुई थी और यह फिल्म उनके करियर में एक अलग मोड़ ला सकती थी। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बाते कि उन्हें भले ही हॉलीवुड का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। कटरीना कैफ ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि यह एक दिन होगा। अगर मैं इस ऑफर को ले लेती तो यह मेरी बुक में एक नए चैप्टर जैसा होता।'

बीते साल कटरीना कैफ को सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में भी देखा गया था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। इस समय कटरीना कैफ नई फिल्म की तलाश में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article