वर्ल्ड सिनेमा

John Wick 5: इंतजार खत्म! अपना दमखम दिखाने आ रहा है 'जॉन विक', जानें कब दस्तक देगी फिल्म

John Wick 5: जॉन विक 5 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फैंस इस चैप्टर का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में हुई थी। जॉन विक पर कुछ स्पिन ऑफ सीरीज भी बनी हैं। आइए जानते हैं कि ये बड़ा अपडेट क्या है।

Image

John Wick 5

John Wick 5: दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हॉलीवुड एक्शन फिल्म जॉन विक का अगला पार्ट जॉन विक-5 जल्द ही रिलीज होने वाला है। फैंस इस पार्ट का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब इस पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जॉन विक एक स्टाइलिश एक्शन वाली फिल्म सीरीज है, जिसमें तेज भागती कारें, गनफाइट्स और हैरतअंगेज फाइट सीन देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि सीरीज को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने मंगलवार को सिनेमाकॉन में इस खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार स्टूडियो एक्शन से भरपूर फ्रैंचाइजी के पांचवें चैप्टर के साथ आगे बढ़ रहा है। फिल्म का निर्माण थंडर रोड के बेसिल इवानिक और एरिका ली के साथ-साथ स्टाहेल्स्की और रीव्स के सहयोग से किया जाएगा। चेयरमैन एडम फोगेलसन का कहना है कि टीम तब तक वापस नहीं आएगी जब तक उनके पास दिखाने के लिए कुछ नया और रोमांचक ना हो। फोगेलसन ने कहा, "कीनू, चैड, बेसिल और एरिका तब तक वापस नहीं आएंगे जब तक कि उनके पास इन किरदारों और इस दुनिया के साथ कहने के लिए कुछ नया और अद्भुत ना हो।"

कितनी हुई थी जॉन विक: चैप्टर 4 की कमाई

दुनिया भर में 1 बिलियन अमरीकी डॉलर से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फ़्रैंचाइजी की शुरुआत 2014 में जॉन विक से हुई थी, जहां रीव्स ने एक रिटायर्ड हिटमैन की भूमिका निभाई थी जिसे फिर से आपराधिक दुनिया में खींच लिया गया था। जॉन विक: चैप्टर 4 2023 में सिनेमाघरों में आया था। इसे फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिला था। इस चैप्टर ने दुनिया भर में 440 मिलियन अमरीकी डॉलर से ज़्यादा की कमाई की थी। बता दें स्पिन ऑफ बैलेरिना 6 जून को रिलीज होने वाली है। जिसका निर्माण स्टाहेल्स्की और रीव्स द्वारा किया जा रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article