वर्ल्ड सिनेमा

Ormax Most Awaited Hollywood Films: इन हॉलीवुड फिल्मों के इंतजार में हैं फैंस, यहां देखिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2024, 06:28 PM IST

Ormax Most Awaited Hollywood Films: हॉलीवुड फिल्मों को लेकर विदेशों के साथ ही इंडिया में भी फैंस के बीच काफी दीवानगी रहती है। इस साल भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच अब ऑरमैक्स ने हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की एक लिस्ट जारी कर दी है।

Image

Ormax Most Awaited Hollywood Movies

Ormax Most Awaited Hollywood Films: हॉलीवुड फिल्मों को लेकर विदेशों के साथ ही इंडिया में भी फैंस के बीच काफी दीवानगी रहती है। इस साल भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच अब ऑरमैक्स ने हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की एक लिस्ट जारी कर दी है। सोशल मीडिया पर भी यह लिस्ट अब काफी तेजी से वायरल होने लगी है। इस लिस्ट में ऐसी कई अपकमिंग फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक आंखें बिछाए बैठे हैं। इन फिल्मों की इंतजार भी बीते काफी समय से हो रहा है।

इस लिस्ट में हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों के सीक्वल भी शामिल हैं। हॉलीवुड फैंस के लिए यह लिस्ट बेहद जरूरी है। इन फिल्मों को देखने का क्रेज इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही साफ दिखाई देने लगा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

ORMAX ने जारी की हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट

ऑरमैक्स ने हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की जो लिस्ट जारी की है, उसके अनुसार डेडपूल एंड वॉलवेरीन (Deadpool & Wolverine), मिशन इम्पोसिबल: डे रेकलिंग पार्ट 2 (Mission: Impossible – Dead Reckoning Part 2), कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड (Captain America: Brave New World), द बैटमैन पार्ट 2, (The Batman: Part 2), जोकर 2 (Joker: Folie A Deux) का नाम शामिल है। इन फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जिस वजह से यह भारी कमाई भी करने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article