Dhurandhar Japan Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) बीते साल 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों ने जब यह मूवी सिनेमाघरों में जाकर देखी तो वो भी सच्चाई जानकर हैरान रह गए थे। थिएटर से निकलने के बाद हर किसी ने इस मूवी की तारीफों के पुल बांधे थे। भारत और विदेशों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब मेकर्स ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को जापान में रिलीज करने का बड़ा फैसला किया है। आइए जानते हैं मेकर्स 'धुरंधर' को किस दिन बड़े परदे पर रिलीज करेंगे।
जापान में दस्तक देगी 'धुरंधर'
29 अप्रैल यानी बुधवार को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने घोषणा की है कि 'धुरंधर' इस साल जुलाई में में जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' 10 जुलाई, 2026 को जापान में दस्तक देने जा रही है। जापान में रिलीज की तारीख और एक नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'अब जापान के लिए 'धुरंधर' की एनर्जी को एक्सपीरियंस करने का समय आ गया है! 10.7.2026 को पूरे जापान के सिनेमाघरों में आ रही है।' (इसे भी पढ़ें: Dhanush के साथ होगी संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट मूवी, पौराणिक जंगल ड्रामा पर होगी बेस्ड)
मेकर्स ने इस एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' (2025) का जापानी प्रमोशनल पोस्टर भी जारी कर दिया है। खास बात यह है कि यह फिल्म जापान में 'ऑपरेशन धुरंधर' नाम से रिलीज की जा रही है। इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए जापानी ऑडियंस के अंदर भी बड़ा उत्साह देखा जा सकता है।
'धुरंधर' ने कमाए थे इतने करोड़
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। उम्मीद है कि 'धुरंधर' अगर जापान में सफल रहती है तो जल्द ही इसका दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी रिलीज कर दिया जाएगा।
