निर्माताओं ने हिंदी थियेट्रिकल राइट्स लगभग 60 करोड़ रुपये में बेचे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक अच्छी डील बताई जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का हिंदी वर्जन में पेश करने के लिए निर्माताओं ने धर्मा प्रोडक्शन संग हाथ मिलाया है। अगर फिल्म के हिंदी राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं तो इस फिल्म को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करनी पड़ेगी।
कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में मेकर्स ने सैफ अली खान को भी ऑनबोर्ड लिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जूनियर एनटीआर की साउथ के साथ-साथ अब हिंदी ऑडियंस के बीच फैन्स फॉलोइंग बढ़ रही है। फिल्म इस साल 10 अक्टूबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी।
