वर्ल्ड सिनेमा

पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर संग बादशाह की तस्वीरें वायरल, फैंस ने पूछा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...'

भारतीय रैपर और संगीतकार बादशाह की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिनमें वो पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। बादशाह और हानिया आमिर की वायरल फोटोज देखने के बाद फैंस अलग-अलग अंदाजा लग रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

Image

Badshah Hina

भारतीय रैपर बादशाह यूं तो अक्सर अपने नए गानों के लिए चलते खबरों में बने रहते हैं लेकिन इस बार उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में छायी हुई है। रैपर बादशाह की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिनमें वो पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के साथ दिखाई दे रहे हैं। बादशाह और हानिया की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बादशाह और हानिया की ये तस्वीरें किसी वैकेशन की है, जिसमें दोनों साथ में वक्त बिताते देखे जा सकते हैं।

हानिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है प्यारा सा कैप्शन

पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर ने बादशाह के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनके साथ उन्होंने लिखा है 'मुंबई से मेरा दोस्त मुझे बचाने के लिए आया है।' हानिया आमिर द्वारा तस्वीरें शेयर करना लोगों को इस बात का पक्का सबूत लग रहा है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। एक बार पहले भी हानिया और बादशाह की डेटिंग की खबरें मीडिया में वायरल हुई थीं। बादशाह और हानिया की तरफ से अभी तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जब ये दोनों मीडिया के सामने आएंगे तो रिश्ते के बारे में क्या कहेंगे?

बादशाह से 12 साल छोटी हैं हानिया आमिर

पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर और बादशाह के बीच काफी लम्बा उम्र गैप है। रिपोर्ट्स की मानें तो हानिया आमिर रैपर बादशाह से 12 साल छोटी हैं। हालांकि इसके बावजूद भी इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रहे हैं। बादशाह और हानिया एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। वैसे आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article