Avtaar: Fire and Ash Leaked online: हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार फायर एंड ऐश के लिए कौन ही उत्साहित नहीं है? फिल्म फायर एंड ऐश रिलीज से चंद घंटे दूर है और दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जो उत्साह दिख रहा है, वो बता रहा है कि ये मूवी रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा जाएगी लेकिन उससे पहले जेम्स कैमरून के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अवतार फायर एंड ऐश सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई है। (इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र की आखिरी मूवी 'इक्कीस' की रिलीज टली, 'धुरंधर' की आंधी से डरे मेकर्स!)
मीडिया में फैली खबर के अनुसार, इंटरनेट पर इस वक्त अवतार फायर एंड ऐश के कई वर्जन्स शेयर किए जा रहे हैं, जो मोबाईल से शूट किए गए हैं। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश का ये मोबाईल वर्जन कहां से लीक हुआ है, ये अब तक साफ नहीं है लेकिन इतना पक्का माना जा रहा है कि मेकर्स ने जो स्पेशल स्क्रीनिंग और प्रिव्यू शोज रखे थे, वहीं से इसे लीक किया गया है। (इसे भी पढ़ें: कुमार सानू ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस)
क्या अवतार फायर एंड ऐश के लीक होने से पड़ेगा फिल्म की कमाई पर असर
ट्रेड पंडितों की मानें तो अवतार फायर एंड ऐश के लीक होने से इसकी कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। अवतार सीरीज को दर्शक इसके वीएफएक्स वर्क और स्टोरी टेलिंग के लिए देखते हैं। लीक्ड वर्जन में दर्शकों को वो रोमांच नहीं मिलेगा, जो जेम्स कैमरून की ये फिल्म सीरीज सिनेमाघरों में लोगों को देती है। वैसे आप अवतार फायर एंड ऐश देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
