Ikkis postponed: बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में आखिरी बार धर्मेंद्र भी नजर आने वाले है। इस वजह से भी लोग मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। पहले मेकर्स ने फिल्म को 25 अगस्त को रिलीज करने का प्लान किया था। लेकिन इस बीच फिल्म इक्कीस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस की रिलीज टल गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ये फिल्म अब कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
इक्कीस की रिलीज टली
मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म इक्कीस को लेकर नया अपडेट दिया है। इक्कीस अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने डेट बदलकर स्मार्ट मूव खेला। लोगों का ये मानना है कि धुरंधर की मोटी कमाई की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे कर दिया है। जानकारों का ये मानना है कि धुरंधर अभी कम से कम 2 हफ्ते सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई करने वाली है। बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए इक्कीस की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, साथ में जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर और बाकी स्टार्स मौजूद है खास बात ये है कि धर्मेंद्र जी की आखिरी फिल्म होगी, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। बता दें कि बीते महीने धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। अभी तक फैंस दिग्गज एक्टर की मौत से उबर नहीं पाए हैं।
इक्कीस को देखकर गदगद हो जाएंगे आप
बताते चलें कि फिल्म इक्कीस की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। वह भारतीय सेना के एक वीर अधिकारी थे। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वह शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान, परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। इस बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
