बॉलीवुड

कुमार सानू ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस

Kumar Sanu takes legal action against ex-wife: बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने अपनी वाइफ पर मानहानि का केस दायर किया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात

Image

pic credit- instagram

Kumar Sanu takes legal action against ex-wife: बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू अपनी सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक हिट गाने गाए हैं। इस बीच कुमार सानू अचनाक से सुर्खियों में आ गए हैं। कुमार सानू ने अपनी वाइफ रीटा भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। इसके साथ ही उन्होंने 30 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है। सिंगर ने उन इंटरव्यूज को हटाने की मांग की है, जिनमें रीटा ने कुमार सानू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात

कुमार सानू ने एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस

सिंगर कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी वाइफ पर मानहानि का केस दायर किया है। आज यानी 17 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई हुई। बता दें कि केस कुमार सानू की वकील सना रईस खान ने दाखिल किया है। सना खुद बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। मालूम हो कि रीटा भट्टाचार्य ने वायरल भयानी और फिल्म विंडो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इंटरव्यू दिए थे, जिसमें उन्होंने कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाए। रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू पर प्रेग्नेंसी में भूखा रखना, किचन में बंद करना, दूध-दवा न देना और बच्चा होने के समय कोर्ट केस चलाना जैसे आरोप लगाए थे। कुमार सानू का कहना है कि तलाक के समय बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों ने सहमति दी थी कि भविष्य में एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। रीटा भट्टाचार्य के बयानों से उनकी इज्जत को ठेस पहुंची और मानसिक परेशानी हुई। 27 सितंबर को कुमार सानू ने रीता और मीडिया पोर्टल्स को लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें इंटरव्यू हटाने और क्रिमिनल केस की चेतावनी दी गई थी। अब कोर्ट में केस चल रहा है।

कुमार सानू और रीटा का तलाक

बताते चलें कि कुमार सानू और रीटा भट्टाचार्य ने साल 1986 में शादी की थी। उस समय कुमार सानू इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे। कुछ समय बाद कुमार सानू और रीटा के रिश्ता में दरार पड़ गई। बाद में साल 2001 में कुमार और रीटा अलग हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो कुमार सानू ने कुनिका को डेट किया था। कुमार सानू और कुनिका सदानंद का रिश्ता लगभग 6 साल चला, उस समय सिंगर उस समय शादीशुदा थे। बिग बॉस के घर में कुनिका ने कहा था कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article