वर्ल्ड सिनेमा

OMG: Ex-वाइफ किरण राव ने कराई आमिर खान की थू-थू, बुर्का सिटी की कॉपी निकली लापता लेडीज

Laapata Ladied copied from Burqa City: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ दिनों पहले अपने बैनर तले एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम लापता लेडीज (Laapata Ladies) था। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। ताजा खबरों के मुताबिक आमिर खान के बैनर की लापता लेडीज बुर्का सिटी (Burqa City) की कॉपिड है।

Image

Aamir Khan Laapata Ladies copied from Burqa City

Laapata Ladied copied from Burqa City: आमिर खान के बैनर में बनी लापता लेडीज का डायरेक्शन उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने किया था। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि भारत की तरफ से इसे ऑस्कर के लिए भी भेजा गया। भले ही आमिर खान की लापता लेडीज ऑस्कर में पहचान न बना पायी हो लेकिन विश्वस्तर पर इसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और सभी ने इसकी तारीफ की। लोगों ने लापता लेडीज देखने के बाद यह माना कि भारत में लड़का और लड़की में कितनी असमानता है, जिसका खामियाजा समाज को भरना पड़ रहा है।

करोड़ों लोगों की तारीफ पाने वाली आमिर खान और किरण राव की लापता लेडीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार इसकी कहानी अरेबिक मूवी बुर्का सिटी से कॉपी है। सोशल मीडिया पर सिनेमाप्रेमी लगातार बुर्का सिटी और लापता लेडीज की कहानी और सीन्स में समानताएं बता रहे हैं और सबूत पेश कर रहे हैं। इन सबूतों को देखने के बाद उन लोगों का दिल टूट गया है, जो ये मानकर बैठे थे कि आमिर खान ने अपने बैनर तले ओरिजनल कहानी बनाई है। लोगों का कहना है कि उन्हें आमिर खान से इस तरह के धोखे की उम्मीद नहीं थी।

एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'आमिर खान साहब क्या आप अपने बैनर के अंतर्गत कभी कोई ओरिजनल कहानी बनाएंगे या फिर यूं ही विदेशी फिल्मों की कहानियों को चुरा-चुराकर फिल्में बनाते रहेंगे।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'आमिर खान साहब आपने दिल तोड़ दिया है। थोड़ी कम अच्छी फिल्म बना लेते लेकिन कहानी तो ओरिजनल लाते... ये सब करके क्या मिल गया... क्या हम ऐसे ऑस्कर जीतेंगे?'

भले ही लापता लेडीज की कहानी पर चोरी का आरोप लग रहा हो, जिसके बाद आमिर खान और किरण राव को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन इन सारी चीजों के बीच में कोई भी इस फिल्म के कलाकारों की आलोचना नहीं कर रहा है। सभी का मानना है कि कलाकारों ने शानदार काम किया है, जिसके लिए उनकी सराहना होनी चाहिए। रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रत्ना और स्पर्श श्रीवास्तव ने लापता लेडीज में कमाल की परफॉर्मेंसेज दी हैं, जिनके लिए उन्हें सालों साल याद किया जाता रहेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article