The Rabbit House Review: पद्मानभ, करिश्मा और अमित की तिकड़ी ने किया कमाल, आखिर तक सस्पेंस से भरपूर है 'द रैबिट हाउस'

Times Now Navbharat DigitalAuthored by: Times Now Navbharat DigitalUpdated Jan 2 2025, 21:51 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

the trio of padmanabh, karishma and amit did wonders, 'the rabbit house' is full of suspense till the end

The Rabbit house Movie

The Rabbit House Review: अक्सर शादी के बाद किसी भी लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं. आसान भाषा में कह सकते हैं कि लड़की की जिंदगी ही पूरी तरह से बदल जाती है. यही है 'द रैबिट हाउस' की कहानी लेकिन ढेर सारे ट्विस्ट्स के साथ. शादी के बाद श्रीकांत (अमित रियान) और कोमल (करिश्मा), हिमाचल प्रदेश में घूमने गए हैं. जहां पर वो 'रैबिट हाउस' में रुके हैं. कहानी आगे बढ़ती है और देखने को मिलता है कि श्रीकांत और कोमल में खिटपिट होने लगती है. श्रीकांत को गुस्सा बहुत आता है, जिसकी वजह ओसीडी रहती है।

कहानी में आगे मोहित (पद्मानभ गायकवाड़) की एंट्री होती है जो रैबिट हाउस के मालिक का बेटा है. इसके बाद देखने को मिलता है कि कोमल की मौत हो गई है, जिसे श्रीकांत ने पहाड़ से खाई में धक्का दिया है. जैसा की शुरुआत में कहा कि कहानी में कई ट्विस्ट हैं तो क्या कोमल को श्रीकांत ने मारा? क्या कोमल जिंदा है? क्या है मोहित का कनेक्शन? इन सभी सवालों के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.