New OTT Release This Friday: इस शुक्रवार यानी 21 नवंबर ओटीटी पर धमाका होने वाला है। कई सारी नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज को देखने का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख पाएंगे। तो चलिए जानते है इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3)
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: मनोज बाजपेयी का श्रीकांत तिवारी फिर धमाल मचाने आ रहे है। इस बार एक्शन नॉर्थईस्ट में देखने को मिलने वाला है। सीरीज में श्रीकांत खुद सस्पेक्ट बनते नजर आएंगे। घर-परिवार पर खतरा, जयदीप अहलावत वाला विलेन रुकमा कमाल का। इस सीरीज आपको जल्द से जल्द देख लेना चाहिए।
डाइनिंग विद द कपूर्स (Dining With The Kapoors)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: इस शो में बॉलीवुड का पूरा कपूर खानदान एक टेबल पर नजर आने वाला है। रणबीर, करीना, नीतू, रिद्धिमा, करिश्मा, सैफ, बबीता सब साथ में लंच करते दिखाई देंगे। इस शो से कई मजेदार बाते बाहर आने वाली हैं।
होमबाउंड (Homebound)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: इशान खट्टर और विशाल जेठवा दो दोस्त की कहानी है, जो पुलिस बनने का सपना देखते हैं। लॉकडाउन में घर लौटने की जद्दोजहद, जाति-धर्म का दर्द फिल्म में सब देखने को मिलने वाला है। फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में है।
द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files)
प्लेटफॉर्म: ज़ी5 (ZEE5)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: विवेक अग्निहोत्री की की ये फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों की सच्ची घटनाएं पर बेस्ड है। मिथुन दा, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज स्टार्स इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं।
जिद्दी इश्क (Ziddi Ishq)
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: आदिति पोहनकर और परमब्रत की रोमांटिक थ्रिलर सीरीद है। इसमें स्टूडेंट का टीचर पर क्रश ऑब्सेशन बन जाता है, फिर मर्डर, बदला, ट्विस्ट। सीरीज में प्यार की डरावनी साइड देखनी को मिलती है।
बाइसन (Bison)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: 'बाइसन' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो ये एक सामाजिक रूप से पिछड़े युवक, किट्टन वेलुसामी की कहानी है, जो कबड्डी के जरिए जातिगत भेदभाव और सामाजिक बाधाओं को पार करने का सपना देखता है।
द डेथ ऑफ बनी मुनरो (The Death of Bunny Munro)
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
स्टोरी: मैट स्मिथ की डार्क कॉमेडी सीरीज है। सेक्स एडिक्ट सेल्समैन की बीवी सुसाइड कर लेती है, वो 9 साल के बेटे को लेकर रोड ट्रिप पर निकलता है।
वीकेंड रहेगा मजेदार
शुक्रवार को रिलीज हो रही ये वेब सीरीज आपके पूरे वीकेंड को काफी मजेदार बनाने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद दिल और दिमाग सब एकदम मस्त हो जाएगा। जहां सस्पेंस दिमाग के साथ खेला करेगा, तो वहीं कॉमेडी दिल को खुश कर देगी।
