वेब सीरीज

'द फैमिली मैन 3' के इवेंट के दौरान अश्लेषा ठाकुर के साथ हुआ हादसा, सीढ़ियों पर फिसली एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 08:29 AM IST

The Family Man 3 Actress Viral Video: फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की अपकमिंग वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर (Ashlesha Thakur) के साथ एक हादसा हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Pallav Paliwal Instagram

The Family Man 3 Actress Viral Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस ट्रेलर को रिलीज करने के लिए एक इवेंट रखा गया था लेकिन इस दौरान अश्लेषा ठाकुर (Ashlesha Thakur), जो सीरीज में मनोज बाजपेयी की बेटी धृति तिवारी बनी हैं उनके साथ हादसा हो गया। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सीढ़ियों पर फिसल गईं अश्लेषा ठाकुर

एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अश्लेषा ठाकुर का एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अश्लेषा ठाकुर वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस के साथ हाई हील्स पहने हुए नजर आ रही हैं, लेकिन इस दौरान अश्लेषा ठाकुर के साथ हादसा हो गया। अश्लेषा ठाकुर वायरल हो रहे वीडियो में हाई हील्स में चलते हुए बैलेंस बिगड़ गया और सीढ़ियों पर फिसल गईं। जिसके बाद साथ चल रही एक्ट्रेस प्रियामणि (Priyamani) ने अश्लेषा ठाकुर को संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस घटना में अश्लेषा ठाकुर को कोई खास चोट नहीं आई है। लेकिन इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

कब रिलीज होगी 'द फैमिली मैन 3'

वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है। इस बार मनोज बाजपेयी, शरिब हाशमी (Sharib Hashmi) के साथ जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) भी धमाल मचाने वाले हैं। जयदीप अहलावत सीरीज में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। मनोज बाजपेयी की ये धांसू वेब सीरीज इसी महीने यानी 21 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article