वेब सीरीज

The Alliance: कुणाल खेमू के शो में इस हफ्ते होगी Aly Goni की एंट्री, बदलकर रख देंगे गेम का रुख

Aly Goni To Enter In The Alliance: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी को लेकर खबर आ रही है कि वह ओटीटी के पॉपुलर शो 'द अलायंस' में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

Image

'द अलायंस' में होगी अली गोनी की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Aly Goni To Enter In The Alliance: प्राइम वीडियो पर आने वाले शो 'द अलायंस' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रोजाना 'द अलायंस' में कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। वहीं मेकर्स भी कंटेस्टेंट्स को एक से बढ़कर एक दिलचस्प टास्क दे रहे हैं, जिसने इस शो का एंटरटेनमेंट लेवल बढ़ा दिया है। 'द अलायंस' में बीते सप्ताह ही बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एंट्री हुई थी। उनका कहना था कि वह अपने आप को यहां साबित करना चाहते हैं। वहीं अब "द अलायंस' में एक और स्टार की एंट्री की खबर सामने आ रही है, जो गेम का रुख बदल सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Niti Taylor पर एक्स-बॉयफ्रेंड ने किये थे जुल्म, दर्द बयां कर बोलीं- सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा...

    खबरों की मानें तो 'द अलायंस' में टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी (Aly Goni) कदम रख सकते हैं। अली गोनी को लेकर बताया जा रहा है कि वह इस हफ्ते ही शो में एंट्री करेंगे। डिजिटल न्यूज हब ने अली गोनी के 'द अलायंस' में एंट्री की जानकारी एक्स के जरिए दी। हालांकि अली गोनी की एंट्री की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि अली गोनी के कजन अरसलान गोनी पहले से ही 'द अलायंस' का हिस्सा हैं। उनकी गेम सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। वहीं अब इस बात से पर्दा उठना बाकी है कि अली गोनी बतौर कंटेस्टेंट शो में कदम रखेंगे या फिर अपने भाई को सपोर्ट करते नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance: 'हम उन्हें खो भी सकते थे' Sohail Khan ने पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत पर दिया रिएक्शन

    Aly Goni करेंगे 'द अलायंस' में एंट्री

    Aly Goni करेंगे 'द अलायंस' में एंट्री

      अली गोनी (Aly Goni) इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं। हालांकि शो का फिनाले शूट हो चुका है, ऐसे में अली गोनी बतौर कंटेस्टेंट भी 'द अलायंस' में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्टर की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो यह उनका छठा रियलिटी शो होगा। इससे पहले उन्होंने 'स्प्लिट्जविला 5', 'खतरों के खिलाड़ी 9', 'नच बलिए 9', 'बिग बॉस 14' और 'लाफ्टर शेफ्स' में हाथ आजमाया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article