Niti Taylor On Torture By Ex Boyfriend: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। नीति टेलर ने छोटे पर्दे पर कई हिट शो दिये हैं। वहीं इन दिनों नीति टेलर 'द अलायंस' (The Alliance) में नजर आ रही हैं। शो में रहते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन 'द अलायंस' में ही नीति टेलर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। नीति टेलर (Niti Taylor) ने बताया कि कैसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनके ऊपर जुल्म किये थे। इतना ही नहीं, एक्स बॉयफ्रेंड ने नीति टेलर के साथ मारपीट की थी और उन्हें जलाने की कोशिश भी की थी। नीति टेलर के इस खुलासे ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Niti Taylor और प्रतीक्षित बावा के रिश्ते पर मंडराए काले बादल, शादी के 4 साल बाद अलग हो रहे हैं रास्ते!

Niti Taylor पर एक्स बॉयफ्रेंड ने किया जुल्म
'द अलायंस' में नीति टेलर (Niti Taylor) ने अपने अतीत को याद कर आगे कहा, "उस समय मेरी उम्र कम थी और मैं नासमझ थी। जब आप समझदार नहीं होते तो लोगों के चरित्र और बर्ताव को नहीं समझ पाते। वह सच में सनकी इंसान था और जब हदें पार हो गईं तो मैंने पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखा।"
