वेब सीरीज

टेम्पटेशन आइलैंड के बाद Bigg Boss OTT 3 में धमाल मचाएंगे चेष्टा भगत-निखिल मेहता, रैपेर आरसीआर को भी मेकर्स ने किया अप्रोच

Bigg Boss OTT 3: कल बिग बॉस के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर होस्ट के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया था। अब बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनाने के लिए कुछ मशहूर हस्तियों से संपर्क किया गया है। प्रतियोगियों में एमटीवी हसल फेम आरसीआर, खुशी और विवेक चौधरी शामिल हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉससलमान खान के सबसे अधिक देखे जाने वाले शो में से एक है। फैंस इसके हर नए सीजन का पलके बिछाए इंतजार करते रहते हैं। बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद ही बिग बॉस ओटीटी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। और अब कल मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। प्रोमो में हमने देखा कि इस बार बिग बॉस कि गद्दी को सलमान खान नहीं अनिल कपूर द्वारा संभाला जाएगा। हालांकि अब होस्ट तय होने के बाद सभी की नजर शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट पर टिकी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने चेष्टा भगत-निखिल मेहता और रैपर आरसीआर को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

अपने स्टेज नाम आरसीआर से मशहूर और एमटीवी हसल और दिल है हिंदुस्तानी जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके रोही कुमार चौधरी विवादित रियलिटी शो में प्रवेश करने की चर्चा में हैं। आरसीआर ने ऐ दिल है मुश्किल के टाइटल ट्रैक के साथ अपने रैप सॉन्ग से प्रसिद्धि पाई है। इसी के साथ चेष्टा भगत और निखिल मेहता को भी अप्रोच किया गया है।

बता दें कि चेष्टा भगत और निखिल मेहता की मुलाकात टेम्पटेशन आइलैंड के सेट पर हुई थी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। हालांकि, शो से बाहर आने के एक महीने के भीतर ही भगत ने अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी और निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया। बाद में निखिल ने भगत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। अब देखना यह है कि अगर ये शो में हिस्सा लेते है तो क्या होने वाला है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article