वेब सीरीज

"मुझे बेइज्जती फील...", समय रैना के जोक्स पर Sunil Pal ने दी दो-टूक प्रतिक्रिया

कॉमेडियन सुनील पाल पर समय रैना ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर कई ऐसे जोक बोले, जिन पर इंटरनेट पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सुनील पाल ने कहा है कि उन्हें इन जोक्स का बुरा नहीं लगा।

Image

Sunil Pal Samay Raina Kapil Sharma Controversy

इंटरनेट सेंसेशन समय रैना बीते साल से ही चर्चा में हैं। कभी उनका शो तो कभी उनके जोक्स लोगों के बीच बातचीत की वजह बनते रहते हैं। बीते दिनों समय रैना कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर भी नजर आए, जिसकी क्लिप्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस शो पर आखिर में कपिल शर्मा ने सुनील पाल की भी एंट्री कराई थी, जो समय रैना की कॉमेडी को निशाना बनाते रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर सुनील पाल और समय रैना के बीच जुबानी जंग भी चली और दोनों ने एक-दूसरे की काफी टांग खींची। हालांकि जब एपिसोड रिलीज हुआ तब कुछ लोगों ने कहा कि समय रैना ने अपने सीनियर सुनील पाल पर जोक्स बोलते समय लाइन क्रॉस कर दी थी। (ये भी पढ़ें: मलयालम एक्टर Santhosh Nair की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पत्नी को भी आईं चोटें)

कॉमेडियन सुनील पाल को नहीं लगा समय रैना के जोक का बुरा

जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के जोक्स पर रिएक्ट करते हुए बताया है कि उन्हें किसी बात का बुरा नहीं लगा है क्योंकि वो एक कॉमेडी शो पर गए थे। कॉमेडी शो का फॉर्मेट ही ऐसा होता है कि सब एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। समय रैना ने अगर उन पर जोक्स मारे तो उन्होंने भी समय पर कई जोक किए। (ये भी पढ़ें: राम चरण की 'Peddi' से होगी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' की टक्कर, वरुण स्टारर की डेट बदलने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी)

Kapil Sharma Samay Raina Sunil Pal

Kapil Sharma Samay Raina Sunil Pal

सुनील पाल के अनुसार, "मैंने समय रैना के जोक्स को बेइज्जती के तौर पर नहीं लिया है क्योंकि ये एक कॉमेडी शो था। इस शो का फॉर्मेट ही कुछ ऐसा था कि हमें एक-दूसरे की टांग खींचनी थी। अगर मैं किसी सीरियस शो पर गया होता और मेरे साथ ऐसा हुआ होता तो मैं शायद बुरा मानता लेकिन मैंने और समय ने एक-दूसरे पर खूब जोक बोले।"

सुनील पाल ने समय रैना की कॉमेडी पर भी बात की और कहा कि उनकी किसी के साथ पर्सनल दुश्मनी नहीं है। वो बस उस कॉमेडी से इत्तेफाक नहीं रखते हैं, जिसमें गालियां होती हैं। सुनील पाल के अनुसार, "मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। हमारे बस विचार अलग-अलग हैं। आज-कल के कॉमेडियन्स को लगता है कि अगर उनकी कॉमेडी में गाली नहीं हैं तो वो कुछ गलत कर रहे हैं। मेरा मानना है कि एक पढ़े-लिखे और टैलेंटिड व्यक्ति को अच्छी कॉमेडी करनी चाहिए ना कि गालियों का सहारा लेना चाहिए।"

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article