साउथ मूवीज

मलयालम एक्टर Santhosh Nair की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पत्नी को भी आईं चोटें

Santhosh Nair Passed Away: मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार संतोष नायर (Santhosh Nair) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। गाड़ी में उनकी पत्नी भी सवार थीं, जो गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

अभिनेता संतोष नायर का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)

Santhosh Nair Passed Away: 5 मई की सुबह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मलयालम एक्टर संतोष नायर (Santhosh Nair) का सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। यह घटना पथानामथिट्टा जिले के एनाथु में हुई थी। कहा जा रहा है कि संतोष नायर जिस गाड़ी से जा रहे थे उसकी टक्कर एक लॉरी से हुई थी। गाड़ी में संतोष नायर के साथ उनकी पत्नी शुभाश्री भी मौजूद थीं। इस दुर्घटना में संतोष नायर की पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। संतोष नायर के निधन से मलयालम सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। (इसे भो पढ़ें: राम चरण की 'Peddi' से होगी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' की टक्कर, वरुण स्टारर की डेट बदलने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी)

संतोष नायर का हुआ निधन

इस दुर्घटना के बाद जब संतोष नायर को हॉस्पिटल ले जाया गया तो इलाज के दौरान अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स द्वारा की गईं तमाम कोशिशों के बार भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार इस दुर्घटना में लॉरी ड्राईवर भी घायल हुआ है। संतोष नायर के निधन से दुखी फैन्स अब उनकी पत्नी शुभाश्री की जल्द से जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट')

Santhosh Nair

Santhosh Nair

संतोष नायर ने की थीं 100 से ज्यादा फिल्में

संतोष नायर का मलयालम सिनेमा में चार दशकों से भी ज्यादा लंबा सफर रहा है। साल 1982 में मूवी 'इथु नंगालुदे कथा' से संतोष नायर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने अब तक के करियर में सतोष नायर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने बड़े परदे पर नेगेटिव किरदार से लेकर सपोर्टिंग रोल सहित हर भूमिका को निभाया। संतोष नायर का अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मोहिनीअट्टम' में देखा गया था।
Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article