वेब सीरीज

Squid Game2 X Review: 'स्क्विड गेम 2' ने रिलीज होते ही मचाई दी धूम, फैंस ने कहा- "ये सीजन बहुत वाइल्ड है"

Squid Game2 X Review: 'स्क्विड गेम' का दूसरे सीजन आज रिलीज हो गया है। लंबे समय से फैंस इस सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आइए देखते हैं कि लोगों को ये सीजन कैसा लग रहा है और लोग कैसा रिव्यू दे रहे हैं।

Image

Squid Game 2

Squid Game2 X Review: 'स्क्विड गेम' का दूसरे सीजन आज रिलीज हो गया है। लंबे समय से फैंस इस सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें स्क्विड गेम का सीजन 2 आज यानी 26 दिसंबर 2024 से दुनियाभर के नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर के लिए प्रीमियर पर जारी हो गया है। इस सीजन में 7 एपीसोड हैं। जैसी ही ये सीजन रिलीज हुआ फैंस अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि लोगों को ये सीजन कैसा लग रहा है।

स्क्विड गेम के सीजन 2 को लोग 26 दिसंबर की दोपहर 12.30 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज के पहले सीजन को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। रिपोर्ट के अनुसार स्क्विड गेम सीजन 2 दुनियाभर के अलग अलग देशों में अलग-अलग समय में रिलीज हो रहा है, लेकिन आप भारत में हैं तो आप इसे 12 बजे देख सकते हैं। नई सीरीज की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से पहला सीजन खत्म हुआ था। कुछ दिनों पहले इस सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फैंस ने इस सीजन को काफी प्यार दिया था।

गी-हुन आएंगे नजर

पहले सीजन की तरह इस सीजन में भी गी-हुन (Gi-hun) ने ली जंग-जे (Lee Jung-jae) का रोल किया है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी मौत के लिए कई खतरनाक गेम शामिल होंगे। जो इस गेम को जीतेगा उसे 45.6 बिलियन मिलेगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article