वेब सीरीज

SarZameen Review Hindi: इब्राहिम अली खान ने डाली है जान, काजोल-पृथ्वीराज के साथ फिल्म में है ट्रिपल मेलोड्रामा

SarZameen Review Hindi: फिल्म धीरे-धीरे आपको एक ऐसे इमोशनल रोलर कोस्टर पर लेकर जाती है जो आपकी आँखों में पानी ला देगा। फिल्म के अंदर आपको हर तरह की फीलिंग अनुभव करने का मौका मिलेगा। कश्मीर की जमीन पर बनी ये फिल्म आपको कितना जोड़कर रखेगी और इसकी कहानी क्या असर करेगी जानने के लिए पढें ये रिव्यू।

Image

Image Credit: Social Media

SarZameen Review Hindi: पृथ्वीराज सुकुमारन-काजोल देवगन और इब्राहिम अली खान की फिल्म सरजमीन स्ट्रीम हो गई है। फिल्म के ट्रेलर ने जिस तरह से इसका बज बनाया था वो फिल्म देखने के बाद सटीक लग रहा है। देशभक्ति, पारिवारिक भावना और सस्पेंस की कहानी दिखाती ये फिल्म एक अनोखा अंदाज पेश करने वाली है। फिल्म धीरे-धीरे आपको एक ऐसे इमोशनल रोलर कोस्टर पर लेकर जाती है जो आपकी आँखों में पानी ला देगा। फिल्म के अंदर आपको हर तरह की फीलिंग अनुभव करने का मौका मिलेगा। कश्मीर की जमीन पर बनी ये फिल्म आपको कितना जोड़कर रखेगी और इसकी कहानी क्या असर करेगी जानने के लिए पढें ये रिव्यू।

क्या है फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत होती है कर्नल विजय मेनन से जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन( Prithviraj Sukumaran) ने किया है। वह एक जाबाज़ योद्धा है जो अपने देश की मिट्टी के लिए मर-मिटने को तैयार रहता है। उसकी पत्नी है मेहर जिसका किरदार काजोल देवगन( Kajol Devgan) ने किया है। काजोल एक पत्नी होने के साथ-साथ फिल्म में एक ऐसी मां का किरदार करती है जिसका बेटा खो गया है और उसकी एक झलक के लिए वो बेताब है। कहानी का पहला मोड़ तब आएगा जब कर्नल विजय को पता चलता है कि उसका बेटा हरमन जिसका किरदार इब्राहिम अली खान( Ibrahim Ali Khan) ने किया है एक आतंकवादी संगठन के साथ जुड़ गया है। अब कहानी इसी मोड़ पर आगे बढ़ती है और कर्नल और उसके बेटे के बीच ऐसी खाई पैदा करती है जिसका रास्ता विनाश पर जाता है। आग विजय कैसे अपने बेटे को बचाएगा और उसकी मां कैसे अपने दिल को संभालेगी ये फिल्म का सबसे घुमावदार पार्ट है।

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग

फिल्म में मंझे हुए कलाकार है जो अपनी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। एक मां के किरदार में काजोल देवगन ने जो चित्र फिल्म में उतारा है वो आपको नजरें गड़ाने पर मजबूर कर देगा। पृथ्वीराज कडक योद्धा बने हैं जो अपने डायलॉग के साथ-साथ स्क्रीन प्रेजेंस से अमिट छाप छोड़ते हैं। वहीं फिल्म का सबसे दिलचस्प पार्ट हैं इब्राहिम अली खान जिन्होंने पहली बार एक नेगेटिव किरदार किया है। हरमन के रोल में इब्राहिम इस तरह से डूब गए हैं कि उन्हें देखकर यकीन नहीं होगा। हालांकि कहीं-कहीं पर इब्राहिम का किरदार हल्का पड़ जाता है। अपने करियर की शुरुआत में ऐसे किरदार करने के लिए इब्राहिम की मेहनत फिल्म में साफ नजर आ रही है।

कायोज़ ईरानी ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसे 3.5 स्टार मिले हैं एक बार तो यह फिल्म आपको देखनी ही चाहिए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article