वेब सीरीज

खत्म हो चुकी है Samay Raina-Kusha Kapila की दोस्ती, कॉमेडियन ने कहा- 'अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा...'

Samay Raina and Kusha Kapila Friendship: कॉमेडियन समय रैना और कुशा कपिला एक समय पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि समय के कुशा पर किए रोस्ट के बाद अब दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी है। जिसको लेकर अब समय रैना ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

Samay Raina and Kusha Kapila

Samay Raina and Kusha Kapila Friendship: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने कुशा कपिला को जोरावर अहलूवालिया से तलाक को लेकर रोस्ट किया था। इसी के साथ ही पब्लिक में कुशा का काफी संवेदनशील चीजों को लेकर मजाक बनाया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस घटना के बाद कुशा और समय के रिश्तों में भी खटास आ गई है। इस साल की शुरुआत में, कुशा ने इस रोस्ट की निंदा करते हुए उन्हें असंवेदनशील बताया था, जिससे एक नई बहस छिड़ गई थी। अब, समय ने इस घटना के बारे में बात की है, और खुलासा किया है कि इसने कुशा के साथ उनके रिश्ते को खत्म कर दिया है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'बेशक दूसरी औरतें मुझे आकर्षिक करती हों..' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद बोनी कपूर ने दिया ऐसा बयान, हैरान रह गए लोग

रेडिट एएमए (आस्क मी एनीथिंग) में बात करते हुए कॉमेडियन ने इस बारे में बात की है। समय ने यह माना कि अभी भी सिर्फ हंस कर मूव ऑन कर लेना, लोगों के लिए मुश्किल है। सेशन में एक यूजर ने पूछा, 'आपका पसंदीदा कॉमेडियन कौन है?' और आप विवादों से दूर रहने की कोशिश कैसे करते हैं? अब कुशा के साथ आपकी दोस्ती कैसी है?'

समय ने स्पष्ट रूप से जवाब देते हुए कहा, 'मेरा कोई फेवरेट कॉमेडियन नहीं है, मेरे फेवरेट चुटकुले हैं। मुझे इतनी सारी कॉमिक्स पसंद हैं और मैं उनसे सीखता हूं कि अगर मैं इसे लिखना शुरू कर दूं तो यह लिस्ट चलती ही रहेगी। मैं विवादों के पीछे नहीं भागता, मैं बस अपने आप में रहता हूं और कुछ न कुछ होता रहता है। कुशा के साथ दोस्ती वैसी नहीं है, हम कम ही बात करते हैं लेकिन मैंने हाल ही में उससे बात की और यह बहुत अच्छा था। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन वह और मैं हर बात पर खुलकर हंस सकेंगे लेकिन उस दिन के लिए समय है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article