वेब सीरीज

Bigg Boss Ott 3: सलमान खान का शो हुआ कैंसिल! इस साल जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट नहीं होगा शो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2024, 01:13 PM IST

Bigg Boss Ott 3: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस साल जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट नहीं होगा। मेकर्स ने इस साल इस शो को कैंसिल करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं मेकर्स ने ऐसा करने का फैसला क्यों लिया है?

Image

Bigg boss ott 3 (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss Ott 3: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' सुर्खियों में है। मेकर्स इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस शो के लिए शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे समेत कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 को इस साल लॉन्च नहीं करेंगे। इस खबर से बिग बॉस के फैंस को झटका लग सकता है। आइए जानते हैं मेकर्स ने ऐसा करने का फैसला क्यों लिया है?

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस के करीबी सूत्र ने दावा किया है कि इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 ऑन एयर नहीं होगा। मेकर्स इस शो को कैंसिल कर सकते हैं। मेकर्स का कहना है कि बिग बॉस 17, बिग बॉस ओटीटी 3 और बिग बॉस 18 के बीच में ज्यादा गैप नहीं होगा। इसका असर बिग बॉस 18 पर पड़ेगा। दर्शक बिग बॉस से ऊब जाएंगे।

क्या मेकर्स ने कैंसिल किया बिग बॉस ओटीटी 3

सूत्र ने कहा, अभी तक ये फैसला कंफर्म नहीं हुआ है। कलर्स टीवी और जियो सिनेमा के बीच में अभी बात चल रही है। मेकर्स ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। कुछ समय पहले ही रिपोर्ट आई थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 अगले महीने 15 मई को ऑनएयर होगा। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शो के पिछले दोनों सीजन हिट हुए थे। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article